राजगढ़। स्मरणोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
राजगढ 26 नवम्बर, 2024
हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान, स्मरणोत्सव कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल मूल्यों को दोहराना और नागरिकों को लोकतंत्र को मजबूत करने में उसकी सही भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।
इसके अलावा इस कार्यक्रम का उद्देश्य हमारे संविधान और इसके महत्वपूर्ण पूर्वावधानों के निर्माण की दिशा में किए गए प्रयासों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर, कलेक्टर डॉ. गिरीश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री महीप किशोर तेजस्वी, अपर कलेक्टर श्री शिव प्रसाद मण्डराह, जिला अधिकारी व स्कूल विद्यार्थी शामिल हुए।
यह भी जाने – SSC GD Exam Date 2025 – New Update SSC GD Constable Recruitment Exam Date Released