भोपाल मध्यप्रदेश राजगढ़

राजगढ़। माचलपुर। पुलिस को मिली सफलता 24 घंटे में नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

कबीर मिशन समाचार। राजगढ़ मध्य प्रदेश पवन मेहरा

माचलपुर। दिनांक 14/09/2022 को फरियादी नाबालिग पीड़िता ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कि आरोपी कालूसिह सोंधिया द्वारा आज से करीब पांच छः महीने पहले उसके साथ बलात्कार करने के संबंध में रिपोर्ट की गई थी।

जिस पर थाना माचलपुर मे अपराध क्रमांक 293/22 धारा 376, 376(3), 506 ipc , 3/4 पोक्सो एक्ट एवं 3(1)(w)(ii), 3(2)(v) sc st एक्ट के आरोपी कालू सोंधिया उम्र 40 साल निवासी आदमपुरा के विरुद्ध केस कायम कर जांच में लिया गया था।

मामला गंभीर होने से एस.डी.ओ.पी. खिलचीपुर आनन्द कुमार राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माचलपुर उप निरीक्षक जितेंद्र अजनारे के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद के निर्देशन में सम्पूर्ण जिले में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

एवं मुखविर सक्रिय किए गए। टीम के द्वारा दिनांक 15.09.2022 को आरोपी कालू सोंधिया उम्र 40 साल निवासी आदमपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी को आज दिनांक को माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक जितेन्द्र अजनारे थाना प्रभारी माचलपुर , एच एस काकरवाल , आर विनोद , आर दिलीप , आर सुमित , आर श्रीकांत , आर रविन्द्र , की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author

Related posts