मध्यप्रदेश राजगढ़

राजगढ़। अतिवृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कराने को लेकर जारी हुआ आदेश।

कबीर मिशन समाचार। राजगढ़ मध्यप्रदेश पवन मेहरा

राजगढ़। जिले में अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों में हुए नुकसान को लेकर राजगढ़ कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित ने आदेश दिया है कि किसानों की फसल का सर्वे कर उचित मुआवजा दिया जाए।
जिसमें राजगढ़, ब्यावरा, नरसिंहगढ़, सारंगपुर, खिलचीपुर, जीरापुर, खुजनेर, सुठालिया, सहित अतिवृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कराया जाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। राजगढ़ जिले के अंतर्गत विगत दिनों में हुई अतिवृष्टि से हुई फसल नुकसान का सर्वे कराया जाना है।

सर्वे कार्य हेतु दल गठित किया जाकर प्रत्येक ग्रामों का शत प्रतिशत सर्वे कराए जाने हेतु राजस्व विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, एवं उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों से सर्वे कराया जाकर शासन द्वारा नियत प्रारूप में सर्वे रिपोर्ट के आधार पर फसल नुकसान की जानकारी तीन दिवस में अनिवार्य रूप से भिजवाने की व्यवस्था करें। अतः तत्पश्चात फसल क्षति की जानकारी प्रकाशित की जा कर शासन को भेजी जा सके। अतएव निर्देशित किया जाता है। की फसल क्षति सर्वे में शत प्रतिशत सर्वे कराया जाकर नियत प्रारूप में फसल नुकसान की जानकारी समय पर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें।


कलेक्टर महोदय द्वारा आदेशित प्र. क्रमांक 10216 /RA 2022 प्रतिलिपि- राहत आयुक्त राहत भवन 220 अरेरा हिल्स भोपाल की ओर सूचनार्थ प्रेषित।
आयुक्त भोपाल संभाग भोपाल की ओर सूचनार्थ प्रेषित।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व(…….) समस्त की ओर सूचनार्थ।
उपसंचालक कृषि विकास राजगढ़ की ओर आवश्य कार्यवाही हेतु।
सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग राजगढ़ की ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु।

About The Author

Related posts