मध्यप्रदेश राजगढ़

राजगढ़। मेला ग्राउंड में 51 फिट के रावण का हुआ दहन।

कबीर मिशन समाचार। राजगढ़ मध्यप्रदेश
पवन मेहरा

नरसिंहगढ़। नगर नरसिंहगढ़ में प्रतिवर्ष अनुसार विजयदशमी पर्व मनाया। जिसमें श्री रघुनाथ मंदिर से एक जुलूस प्रारंभ हुआ। जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचा। रास्ते में कई जगह पर भव्य पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया गया।
इस दौरान नगर के प्रसिद्ध अखाड़ा द्वारा कला बाजी कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसकी लोगों के द्वारा सराहना की जा रही है।


असत्य पर सत्य की जीत विजयादशमी और आतिशबाजी के साथ अंहकारी रावण का पुतला दहन किया गया।
जिसके पुर्व नगर में एक विशाल चल समारोह विशाल झाकियों के साथ निकाला गया। रथ में सवार मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के साथ अनूज लक्ष्मण सहित श्री राम भक्त हनुमानजी नगर भ्रमण कर मेलाग्राउंड पहुंचे। जहां श्रीराम ने अंहकार रुपी रावण के पुतले का दहन किया।


इस मौके पर पूर्व विधायक मोहन शर्मा, मंजू लता शिवहरे, नगर पालिका अध्यक्ष कविता वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लोकेन्द्र वर्मा, एसडीएम अमन वैष्णव,एस डीओपी भारतेंदु शर्मा, तहसीलदार पीसी पांडे, टी आई अवधेश सिंह तोमर, सहित समस्त गण मान्य नगरिक उपस्थित रहे।
एसडीएम अमन वैष्णव ने नगर वासियों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी साथ ही सभी नगर वासियों से अपील की, गई कि वह आगामी त्यौहार भाईचारे से मनाएं।


सभी जनप्रतिनिधि वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों ने सभी नगर वासियों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी। वही प्रशासन ने भी सुरक्षा का मजबूत इंतजाम किया।

About The Author

Related posts