भोपाल मध्यप्रदेश राजनीति रीवा

रीवा। विधायक प्रदीप पटेल के समक्ष भाजपा पार्षदों ने ली शपथ, पत्रकारों का किया सम्मान।

विधायक प्रदीप पटेल के मुख्य आतिथ्य में भाजपा पार्षद दल ने ली शपथ।

पत्रकारों का सम्मान करते हुए शिक्षक से की तुलना।

कबीर मिशन समाचार। रीवा

मध्य प्रदेश के रीवा जिला अंतर्गत नगर परिषद मऊगंज में आज 23 अगस्त 2022 को नगर परिषद परिसर में आयोजित भव्य और दिव्य शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा पार्षद दलने राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त क्षेत्रीय विधायक प्रदीप पटेल मुख्य के मुख्य आतिथ्य में उपाध्यक्ष मानवती साकेत, अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी रहे बृजेश सोनी एवं राजेश सर्राफ सहित आठ पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली शपथ मुख्य नगरपालिका अधिकारी पटेल ने दिलाई यहां उल्लेख करना आवश्यक है। कि पूर्व में प्रथम चरण में विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना के मुख्य आतिथ्य में हुए शपथ ग्रहण समारोह का उपरोक्त पार्षदों ने बहिष्कार करते हुए अलग से शपथ लेने की बात कही थी।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संतोष सिंह सिसोदिया खटखरी मंडल अध्यक्ष मुद्रिका पटेल नगर परिषद अध्यक्ष क्रमशः चंद्रप्रभा गुप्ता एवं मिश्रा जिला मंत्री द्वय वंश गोपाल तिवारी एवं महेश चंद्र राल्ही बालक दास गुप्ता समाजसेवी प्रिया पांडे राजू मिश्रा आदि की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुलेंद्र गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के हाथों दर्जन भर से अधिक पत्रकारों का सम्मान भी किया गया सम्मान करते हुए विधायक ने पत्रकारों की तुलना शिक्षक से जहां की वही पत्रकारों को शासन एवं जनता के बीच की कड़ी एवं विकास का संवाहक बताया जिन प्रमुख पत्रकारों का सम्मान किया गया।

उनमें प्रमुख रूप से जिले के वरिष्ठ पत्रकार राजेश दुबे, अशोक समदड़िया वरिष्ठ पत्रकार संपति दासगुप्ता, विजय तिवारी, अंकित शुक्ला, प्रमोद कुमार वर्मा, रविंद्र पांडे, टीएन मिश्रा, मिथिलेश त्रिपाठी, सुखवंत मिश्रा, अरविंद मिश्रा, वेद मणि शुक्ला,विजय जायसवाल, आलोक शर्मा, अजय अवधिया, विपिन पांडे, आलोक शर्मा पत्रकारों का किया गया सम्मान।

About The Author

Related posts