जिले में जल_गंगा_संवर्धन_अभियान” के माध्यम से जल की एक-एक बूंद बचाने का दिया जा रहा संदेश।
कबीर मिशन समाचार जिला देवास संजय सोलंकी की रिपोर्ट
जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP’’ के तहत नगर निगम देवास द्वारामीठा तालाब की सफाई की गई====”जल बचाएं जीवन को बचाएं”, “जब तक जल सुरक्षित है तब तक कल सुरक्षित है”।
प्रदेश सहित #देवास जिले में “जल गंगा संवर्धन अभियान” चलाया जा रहा है। जिले में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मागदर्शन में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत नगरीय निकायों एवं प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के कार्य किये जा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से जिले में जल की एक-एक बूंद को सहेजने के लिए 30 जून 2025 तक अभियान जारी रहेगा।
अभियान के माध्यम से जल संरचनाओं के निर्माण एवं गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम देवास द्वारा देवास के राजोदा स्थित मीठा तालाब की साफ-सफाई की गई तथा तालाब सौंदर्यीकरण भी किया गया। इसके साथ ही तालाब के किनारे पौधारोपण भी किया।