भोपाल मध्यप्रदेश राजनीति सीहोर

सीहोर। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियो के विरोध में प्रसपा ने तहसील को सौंपा ज्ञापन।

कबीर मिशन समाचार सीहोर जावर से संजय सोलंकी की रिपोर्ट।

दिनांक 22 सितंबर 2022 दिन गुरुवार को स्थान गांधी चौक जावर पर प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी के तत्वाधान में पार्टी अध्यक्ष श्री कमल सिंह चौहान साहब के नेतृत्व में भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ आज गांधी चौक जावर पर विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया विशाल धरना प्रदर्शन को संबोधित कर श्री कमल सिंह चौहान ने बताया कि आज देश एवं प्रदेश की जनता बुरे दौर से गुजर रही है।

देश में गरीबी भुखमरी बेरोजगारी भ्रष्टाचारी एवं अन्याय अत्याचार की बाढ़ आई हुई है केंद्र सरकार की गलत नीति के कारण निजी करण महंगाई बड़े पैमाने पर विशाल रूप धारण कर रही है जिससे आम आदमी की आर्थिक स्थिति कमजोर होती हुई नजर आ रही है बेरोजगार युवा दर दर की ठोकर खा रहे हैं किसान आत्महत्या कर रहे हैं गरीब और गरीब होता जा रहा है कार्यक्रम को प्रदेश प्रवक्ता जगदीश द्रविड़ ने कहा की 2023 में जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी ,जनाब सलीम खान ,मोती सिंह मोलूखेड़ी, बंसीलाल बांबे ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन सीहोर जिला अध्यक्ष रामशरण दवारिया ने किया कार्यक्रम के पश्चात विशाल रैली मुख्य मार्ग से होती भी जावर तहसील कार्यालय पहुंची जहां उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु माननीय तहसीलदार महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा गया विशाल धरना प्रदर्शन एवं रैली को सफल बनाने वालों में श्री हजारीलाल भानाखेड़ी, कृष्ण पाल परमार ,श्री अंबाराम मालवीय ,आत्माराम खंडेलवाल, महेश जनपद सदस्य, ज्ञान सिंह सिंधल, लाडसिंह पूर्व सरपंच खेड़ी, दिनेश मालवीय ,ओंकार सिंह पाचापुरा ,सागर परमार , हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

About The Author

Related posts