मध्यप्रदेश मुरैना राजनीति

पोरसा।आवारा गोवंश किसानों को खेती नहीं करने दे रहा। बीजेपी की सरकार को नहीं है इसकी कोई परवाह “श्री चंद उपाध्याय”

पोरसा। भाजपा के राज्य में आम जनता बेहद दुखी है। किसान रो रहा है।आवारा गोवंश नहीं करने दे रहा है खेती अगर किसान खेती नहीं करेगा तो पूरी साल भर की जीविका कैसे चलेगी किसान अन्नदाता है।

आज अन्नदाता के साथ घोर अन्याय हो रहा है।मध्यप्रदेश में कमलनाथ की कांग्रेस सरकार थी तब प्रत्येक गांव में गौशाला खोलने का आदेश जारी किया गया था।षड्यंत्र कर के बीजेपी ने अपना राज्य कायम कर लिया मगर कमलनाथ के आदेश का पालन न करते हुए उसको रद्दी की टोकरी में डाल दिया।

आज हर किसान दुखी है।अभी गत 2 दिन पहले एक किसान का समूची जमीन पर फसल को आवारा गोवंश खा गए,उस किसान के सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया श्री चंद उपाध्याय। कांग्रेस का घर-घर चलो अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 तथा9 में रैली के रूप में घर-घर लोगों से संपर्क किया।

इस रैली में ब्लॉक अध्यक्ष श्री चंद्र उपाध्याय, राम किशोर तिवारी, सुरेश जाटव, राम प्रकाश जाटव, हीरा सिंह तोमर, दयानंद सिंह पटेल, वीरेंद्र राजपूत, राजेश श्रीवास, शंकर सिंह तोमर, मातादीन सखवार, मुन्ना लाल बघेल, मुरारी लाल शर्मा ,राकेश ओझा, सी डी शर्मा, भंमर सिंह नरवरिया, दयाराम जाटव, बलवीर सिंह तोमर, अरविंद हिंडोलिया,महेश शिवहरे,भीकम सिंह पटेल, जगदीश श्रीवास,अजीम खां, सहित लगभग एक सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर, रामनगर, दुर्गापुरा ,गोकुलपुरा, धनेटा रोड, गंगाराम वाली गली, बड़ा जैन मंदिर वाली गली, सुरेश सरपंच वाली गली, नागाजी प्रेस वाली गली सहित कई गलियों में भ्रमण किया भ्रमण के दौरान पूर्व पार्षद हीरा सिंह तोमर ने उक्त रैली का स्वागत किया एवं स्वल्पाहार भी दिया।

About The Author

Related posts