दतिया जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द उपाध्याय को रेलवे स्टेशन पर उप मुख्यमंत्री की अगवानी की जिम्मेदारी दी गई थी। दतिया में उप मुख्यमंत्री
राजेन्द्र शुक्ल के आगमन के दौरान प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ है। 19/अप्रैल/2025 को महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द उपाध्याय को रेलवे स्टेशन पर उप मुख्यमंत्री की अगवानी की जिम्मेदारी दी गई थी।विभाग ने व्हाट्सएप
और मोबाइल पर सूचना भेजी थी। इसके बावजूद अधिकारी स्टेशन पर नहीं पहुंचे। इस लापरवाही को गंभीर अनुशासनहीनता माना गया है। तीन दिन में मांगा जवाबविभाग ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण एवं
अपील नियम 1965 के तहत कार्रवाई शुरू की है। अधिकारी को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देना होगा। समय सीमा में जवाब नहीं देने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी अधिकारी की होगी। विभाग में इस मामले को लेकर चर्चा जारी है।