सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा में चला 100 मीटर लंबा तिरंगा।
भारत माता की जय के नारों से गुँजायमान हुआ दतिया। भारतीय जनता पार्टी एवं भारत विकास परिषद शाखा दतिया सहित अन्य अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ।
यह तिरंगा यात्रा रविवार 11:30 बजे निकल गई। यह यात्रा श्री पीतांबरा पीठ मंदिर से किला चौक मैदान तक संपन्न हुई आयोजन का मुख्य आकर्षण 100 मीटर लंबा तिरंगा था जिसे कई लोग अपने हाथों से आगे बढ़ा रहे थे, इस यात्रा में हर हाथ में झंडा था और पुरी यात्रा देशभक्ति नारों से गूंजायमान हो रही थी। सभी शहर वासियों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।