मध्यप्रदेश मुरैना

अम्बाह में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपी को किया गिरफ्तार

अंबाह। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशुतोष बागरी द्वारा मुरैना में जिले चोरी की घटनाओ को रोकने एवं सम्पती संम्बधी आपराधियों की विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु चलायें जा रहे अभियान की कड़ी में श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रायसिंह नरबरिया

तथा श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री अशोक सिंह जादौन के मार्गदर्शन में थाना अम्बाह पुलिस द्वारा कस्वा अम्बाह में दिनांक 02.03/02/22 को मुरैना रोड चुर्गी नाका के पास अम्बाह मे मनोज जैन की गल्ले की दुकान मे से अज्ञात चोरो द्वारा 70 प्लास्टिक की बोरी बाजरा व 12 प्लास्टिक बोरी तिली की चोरी कर ले गये थे।

उक्त चोरी की घटना को लेकर कस्वा अम्बाह के व्यापारी वर्ग द्वारा चोरी खोलने के लिये जोर दिया जा रहा था। उक्त घटना को गम्भीरता पूर्वक लेकर बरिष्ट अधिकारीयों द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करते हुयें उक्त चोरी की घटना का खुलासा किया जा कर घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मैक्स लोडिंग गाडी क्र.एम.पी.06-जी. ए. 6538 व चोरी गये मसुरुका को विधिवत जप्त किया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार, उनि. पारथ सिंह परिहार, सउनि. उमेश शर्मा, प्र. आर. 707 महेश शर्मा, आर. 716 जोगेन्द्र भदौरिया, 122 कुशवेन्द्र सिंह, आर.909 पुष्पेन्द्र सिंह. आर. 426 आनंद शर्मा, आर. 1088 शर्मा, आर.,चालक मनीश सिरोठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author

Related posts