[22:38, 7/23/2024] +91 96911 63969: सुप्रीम कोर्ट मध्य प्रदेश सरकार द्वारा छह महिला जजों को बर्खास्त करने के स्वत: संज्ञान मामले पर सुनवाई कर रहा है।
आदेश: विद्वान न्याय मित्र गौरव अग्रवाल ने सुझाव दिया है कि मप्र हाईकोर्ट की फुल कोर्ट इन जजों के मामले पर विचार कर सकती है और उसके समाधान के आधार पर आगे विचार किया जा सकता है।
हम मप्र उच्च न्यायालय की पूर्ण अदालत से इन न्यायिक अधिकारियों के मामलों पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करते हैं। पुनर्विचार पर, प्रस्ताव की एक प्रति अधिमानतः 4 सप्ताह के भीतर इस अदालत के समक्ष रखी जाएगी।
[22:40, 7/23/2024] +91 96911 63969: इंदौर में वारदात, भतीजी से दुष्कर्म करता था मौसा… पुलिस को बताने जा रही थी, तो पत्थर से कुचलकर मार दिया
मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार सुबह एक युवती का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने इस मामले में उसके मौसा और पड़ोसियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बड़ा खुलासा हुआ। मौसा उसके साथ दुष्कर्म करता था, वो यह बात पुलिस को बताने घर से निकली तो मार दिया।
शनिवार रात 12:30 बजे मौसा के घर से गुस्से में निकली थी युवती।
सुबह बाणगंगा इलाके में खाली मैदान में मिली थी युवती की लाश।
युवती मौसा के पास रहती थी, उसके मां-बाप गुजरात में रहते हैं।
इंदौर शहर में बाणगंगा थाना क्षेत्र में रविवार को युवती का शव मिला था। उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी। पुलिस ने युवती के सगे मौसा और पड़ोसियों को हिरासत में लिया था। जांच में पता चला कि मौसा उसके साथ दुष्कर्म करता था। विवाद के बाद वह पुलिस को बताने जा रही थी। उसे रोकने के लिए मौसा ने युवती पर पत्थर से हमला कर उसे मार दिया।
मौसा के साथ रहती थी युवती
डीसीपी जोन-3 पंकज पांडेय के मुताबिक, युवती की उम्र 24 साल है। माता-पिता वडोदरा (गुजरात) में रहते हैं। युवती सुखलिया (रेलवे क्रासिंग के पास) एक मल्टी में रहने वाले मौसा के साथ रहती थी। मौसा मिस्त्री है। रविवार सुबह खाली मैदान में अर्धनग्न अवस्था में युवती का शव मिला। उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या हुई थी। डीसीपी के मुताबिक, युवती नशा करती थी। रहवासियों ने बताया कि रात को विवाद हुआ था।
पड़ोसी ने भी किया दुष्कर्म
शनिवार रात करीब 12:30 बजे गुस्से में घर से चली गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर मौसा को हिरासत में लिया। पुलिस ने आठ साल की बच्ची से पूछताछ की तो उसने बताया कि रात को विवाद हुआ था। युवती पुलिस को बताने का बोल रही थी। इसके बाद पुलिस ने मौसा से सख्ती से पूछताछ की।
पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि युवती की नशे की लत की वजह से मौसा ने अपना शिकार बनाया। इसी का फायदा उसके पड़ोसी ने भी उठाया और युवती के साथ दुष्कर्म किया।