धार

धार के कुक्षी मे जयस की महापंचायत डॉ हीरालाल अलावा के नेतृत्व मे आयोजित की गई

धार के कुक्षी मे जयस की महापंचायत डॉ हीरालाल अलावा के नेतृत्व मे आयोजित की गई

डॉ आलावा बोले – 2023 विधानसभा चुनाव में आदिवासी समाज तय करेगा सरकार किसकी बनेगी

धार के कुक्षी में जयस मिशन युवा नेतृत्व की टीम पर 20 अक्टुबर गुरुवार को कृषि उपज मंडी में ऐतिहासिक जयस महापंचायत का विशाल आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होने के लिए
प्रदेश से हजारों युवा और नारी शक्ति मौजूद थी। आयोजक जयस राष्ट्रीय सरंक्षक मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने ‘जय जौहार जय आदिवासी नारे’ के साथ हुंकार भरी, मौज़ूद सभी युवा साथी पीले गमछे में नजर आए।

अपार जनसभा को संभोधित करते हुऐ डॉ. हिरालाल अलावा ने कहा कि जयस संगठन नई सोच नई उड़ान नया नेतृत्व पर आज जयस महा पंचायत व जयस मिशन युवा नेतृत्व का आयोजन किया गया है। महा पंचायत के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े वर्गों के युवाओं को अपने समाज अपने क्षेत्र अपने प्रदेश और देश को एक बेहतर नेतृत्व दे सके, उसके लिए उन्हें प्रेरित करने का प्रमुख उद्देश्य है। डॉ. अलावा ने कहा कि आज देश को एक ऐसे युवा नेतृत्व की जरूरत है जो देश की दशा और दिशा तय करने की क्षमता रखते हो, जो 130 करोड़ आबादी की उम्मीदों पर खरा उतर सके। उन्होंने कहा कि जयस ने अंतिम पंक्ति में खड़े वर्ग के युवाओं की गुमनाम आवाज को नई उड़ान और नई पहचान दी है।

मध्य प्रदेश में 21 प्रतिशत आबादी आदिवासीयो की है
विधानसभा की कुल 230 सीटों में से 47 सीटें आदिवासी वर्ग के लिए रिजर्व है। प्रदेश में करीब 30 सीट ऐसी है प्रत्याशी की हार-जीत में आदिवासी वोटों का बड़ा रोल होता है।2023 में मध्यप्रदेश में हम मिलकर सरकार बनाने की मुख्य भूमिका में होंगे। आज इस महा पंचायत का मुख्य उद्देश्य 2023 और 24 के चुनाव में युवा आदिवासी लोकसभा और विधानसभा में अपने हक की लड़ाई लड़ने और इस महा पंचायत के माध्यम से संविधान की पांचवी अनुसूची एवं पेशा कानून को ग्राउंड लेवल पर अमल करवाने है। डाँ अलावा ने कहा पांचवी अनुसूची के साथ-साथ पेशा कानून के मूल भावनाओं के अनुरूप उसके नियम नही बनाए गए, तो निश्चित ही मध्य प्रदेश सरकार हमारी मांग के अनुसार उसमें संशोधन करे और इसके आधार पर मजबूत करें और ग्राम सभाओं को मजबूत करे।

राज्य की बीजेपी सरकार को जमकर घेरा

जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हीरालाल अलावा ने राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा चुनाव आते ही सरकार को आदिवासीयों व घोषणाएं याद आ जाती है। जयस मिशन युवा नेतृत्व 2023 के तहत नये युवाओं को विधानसभा और लोकसभा मे पहुंचाने के लिए जयस ने “समाज जोड़ो अभियान” का नारा दिया है।म:प्रः की 80 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी जयस हमारे एक ही लक्ष्य है देश के अंतिम पंक्ति मे खड़े वर्ग के युवाओं को नेतृत्व देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

महापंचायत में सर्वधर्म समाज के नागरिक मौजूद थे। महापंचायत में मुख्य रुप से आदिवासी मंडला जिले के विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले, गुजरात के झागड़िया विधायक छोटू भाई वसावा, तेलंगाना के जयस प्रदेश अध्यक्ष नरसिम्हा राव क़त्राम, झारखंड जयस प्रदेश अध्यक्ष संजय पहान, राजस्थान जयस प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कटारा मौजूद थे। समता समाधान पार्टी के कार्यकर्ता, भीम आर्मी कार्यकर्ता समेत कई गणमान्य बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं मध्यप्रदेश के सभी क्षेत्रों से जयस संगठन के युवा कार्यकर्ता समेत लगभग 40 हजार लोग शामिल हुए।

About The Author

Related posts