मंडल प्रभारी कबीर मिशन समाचार पत्र गोरखपुर उत्तर प्रदेश।
कुशीनगर मथौली में नवनिर्मित नगर पंचायत प्रशासनिक कार्यालय का मुख्य अतिथि माननीय ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने लोकार्पण किया। यशस्वी मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में देश प्रदेश आगे बढ़ रहा है।
रोज नई नई कृतिमान रच रहा है। एकता,अखण्डता , सुरक्षा व संप्रभुता को संजोने का काम किया है। मोदी जी के नेतृत्व में देंश सभी क्षेत्रों में नई नई ऊंचाईयों को छू रहा है। उक्त बाते नवनिर्मित नगर पंचायत मथौली कार्यालय का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास
एवं मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा। आगे कि दो साल में मथौली के विकास को देखकर कुछ और सिखना चाहिए। मथौली के विकास के लिए इनका पूरा परिवार लगा हुआ है। अमृत योजना का पहला चरण पूरा हो गया है दुसरा चरण चल रहा है। यह महत्वाकांक्षी योजना जोर पर संचालित है। पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार देश व
प्रदेश में विकास के पथ पर निरंतर अनवरत आगे आगे चल रहा है। राष्ट्रवाद और विचार धारा के साथ बीजेपी सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना से कार्य कर रही है। हमारा देश विकसित राष्ट्र बने हम सभी को मिल कर बीजेपी को और मजबूत बनाना होगा। जो धनराशि नगर निकायों को दी गई है उससे विकास कार्य आज देखने को मिला है। और वही सफाई मित्रों को सम्मान कर
उत्साहवर्धन बढ़ाया और कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। मुख्य अतिथि ने नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह एवं ईओ सर्वेश कुमार श्रीवास्तव को विकास को लेकर शाबाशी दिया। माननीय सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा मथौली के जनता ने विकास की जो मांग हमारे सामने रखा उसे पूरा कराने का कार्य किया। नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने
के संकल्प में केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं काफी सहायक बनी है।। मुख्य अतिथि को फूल माला पहनाकर एव ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया।कार्यक्रम के आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह ने आए हुए सभी आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया। संचालन मनंजय तिवारी ने किया।
इस दौरान उपाध्यक्ष बीज विकास निगम राजेश्वर सिंह, विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोड़, विधायक हाटा मोहन वर्मा, विधायक खड्डा विवेकानन्द पाण्डेय, विधायक पड़रौना मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव, ईओ मथौली सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, डीपीएम नीरज गोविन्द राव बड़े बाबू हरे राम शर्मा , विजय सिंह,
अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी श्रीराम कुशवाहा, जिला महामंत्री राणा प्रताप राव, प्रमुख प्रतिनिधि मोतीचक संदीप सिंह सोनू, व्यास मुनि सिंह , मनीष सिंह, अदालत प्रसाद, नपं सुकरौली राम नेति काश्यप, दिनेश कुमार राव, अखिलेश दास गुप्ता, डा० राजेश कुमार मद्धेशिया, अकमल हुसैन , सत्यकाम पाण्डेय,रविन्द्र सैनी, आदि लोग उपस्थित रहे।