राजगढ़ शिक्षा

संभाग स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी मेंराजगढ़ जिले के प्रतिभागी छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

कबीर मिशन समाचार/राजगढ़,

09 अगस्त, 2022,

संभाग स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में राजगढ़ जिले के प्रतिभागी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में आयोजित प्रदर्शनी में विज्ञान प्रदर्शनी के 6 उप कथानक में से चार उप कथानक में जिले के छात्र प्रथम रहे। संभाग स्तर पर चयनित कुल 17 मॉडल में से 7 मॉडल जिले के चयनित हुए।

पर्यावरण के अनुकूल सामग्री उप कथानक में शासकीय हाई स्कूल सरेड़ी के रवि तोमर ने प्रथम तथा बालक उ.मा.वि. सुठालिया के अभय वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। परिवहन उप कथानक में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भोजपुर के पंकज गुर्जर ने प्रथम तथा शासकीय हाई स्कूल कोड़क्या के सूरज वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन में शासकीय हाई स्कूल बावड़ीखेड़ा के विशाल राठौड़ ने द्वितीय, गणितीय प्रतिरूपण में सी.एम.राईस स्कूल ब्यावरा के आदित्य शर्मा ने प्रथम तथा विज्ञान क्लब में हाई स्कूल सराली के जगदीश लोधी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस आषय की जानकारी में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एस. बिसोरिया ने बताया कि पर्यावरण गीत में सी.एम. राइस स्कूल ब्यावरा के आदित्य शर्मा प्रथम तथा शासकीय कन्या उ.मा.वि. राजगढ़ की रक्षा वर्मा द्वितीय रही। शिक्षक विज्ञान संगोष्ठी में भी सी.एम. राइस स्कूल ब्यावरा की उच्च माध्यमिक शिक्षक निधि पालीवाल प्रथम एवं ओम प्रकाश शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। उपरोक्त सभी चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में जो कि 20 से 26 अगस्त, 2022 के मध्य आयोजित होगी मैं भाग लेंगे। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री बिसोरिया, ए.डी.पी.सी. मनीष शर्मा, विज्ञान प्रभारी अनिल गुप्ता ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।

About The Author

Related posts