उत्तरप्रदेश देश-विदेश राजनीति समाज स्वास्थ

उत्तरप्रदेश। लखीमपुर। नाबालिग के हत्‍याकांड में हुआ बड़ा खुलासा।

कबीर मिशन समाचार। लखीमपुर उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश। लखीमपुर। खीरी जनपद के निघासन कोतवाली क्षेत्र में दो सगी बहनों की बलात्कार के बाद मौत मामले के मामले में खुलासा हुआ है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कार्यवाही करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार 6 आरोपियों में से दो ने अपना अपराध स्वीकार भी किया है। पुलिस का कहना है की सभी आरोपी लड़कियों को पहले बहला-फुसलाकर खेत में लेकर गए थे। जहां ले जाकर उनकी मर्जी के खिलाफ उनसे शारीरिक संबंध बनाया गया। और फिर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद दोनों के शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई।

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि गिरफ्तार किए सभी 6 आरोपी आपस में दोस्त हैं। एक आरोपी छोटू जो मृतक लड़कियों के पड़ोस में ही रहता है। उसी ने दोनों लड़कियों की जान-पहचान आरोपियों से हुई थी। बुधवार को तीन आरोपी दोनों लड़कियों को बहला-फुसलाकर खेत में ले गए थे।

जहां जुनैद और सोहैल ने उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया। रेप के बाद जब दोनों बहनों ने शादी का दबाव डाला तो आरोपियों ने उनके ही दुपट्टे से गला घोटकर उनकी हत्या कर दी। उसके बाद दोनों के शव को पेड़ से लटकाकर उसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई। उन्हें पेड़ से लटकाने में जुनैद और सोहेल का साथ हाफिजुल आरीफ और करीमुद्दीन ने दिया। अभी दो आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक गिरफ्तार सोहैल और जुनैद ने अपना जुर्म कबूल किया है। जुनैद को पुलिस ने गुरुवार सुबह ही एक एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है इसके अलावा छोटू, हाफिजुल, आरिफ और करीमुद्दीन को भी गिरफ्तार किया गया है।

अभी पूछताछ प्रारंभिक दौर में है दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी इस मामले में रेप, हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।लखीमपुर कांड में सनसनी फैलने के बाद पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो उठा है। प्रशासन की ओर से एसडीएम राजेश कुमार ने पीड़ित परिजन को हर संभव मदद दिलाने का लिखित आश्वासन दिया है।

इसमें अभियुक्तों को फांसी की सजा दिलाने के लिए फास्टट्रैक कोर्ट में पैरवी का आश्वासन दिया गया है। इसके साथ ही मुआवजे की पहली किस्त आज दी जाएगी। उधर लखीमपुर खीरी कांड के खुलासे के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, कि घटना के बाद से ही सरकार की नजर बनी हुई थी। सभी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं इन आरोपियों के खिलाफ सरकार ऐसी कार्रवाई करेगी कि इनकी आने वाली सात पुश्तें भी याद रखेगी।

इधर सपा ने पुलिस पर आरोप लगाया है। की बेटियों की मां से पुलिस ने मारपीट सपा ने बेटियों की मां से पुलिस द्वारा मारपीट का आरोप लगाया है। महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

सपा नेत्री ने दावा किया कि मां ने बताया कि जब वह पुलिस थाने में गई तो वहां पर महिला पुलिस ने मारपीट कर प्रताड़ित किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को पूरी तरह सुरक्षा देने की मांग की। इसके अलावा बसपा से एमएलसी भीमराव आंबेडकर, कांग्रेस से प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश अजमानी ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

About The Author

Related posts