मध्यप्रदेश राजनीति रीवा

वार्ड क्रमांक 6 नगर परिषद नईगढ़ी के पार्षद प्रियंका पटेल पति राज रमन पटेल भाजपा में शामिल हुऐ।

कबीर मिशन समाचार।। प्रमोद कुमार खबर

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के अंतर्गत नगर परिषद नईगढ़ी के वार्ड क्रमांक 6 से निर्वाचित पार्षद प्रियंका सिंह पटेल व उनके पति राज रमण पटेल सहयोगी साथियों के साथ मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष की उपास्थित में सुरेंद्र सिंह चंदेल के हाथों सदस्यता लेकर भाजपा परिवार में हुए शामिल। गौरतलब है कि नगर परिषद नईगढ़ी के वार्ड क्रमांक 6 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजय हासिल करने वाली प्रियंका सिंह पटेल वह उनके पति राज रमण पटेल भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति में जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह से सदस्यता ले कर भाजपा परिवार में शामिल हो गये।

उनके भाजपा परिवार में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखा गया। बता दें कि शुक्रवार 30 दिसंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष का सम्मान समारोह कार्यक्रम गनिगवा में था जहां मंडल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता विजय के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के हाथों भाजपा का दामन थाम लिया। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति में जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह चंदेल सभी आए हुए सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। नईगढ़ी के वार्ड क्रमांक 6 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित पार्षद के भाजपा में आ जाने से नगर परिषद नईगढ़ी के पार्षदों ने राज रमन पटेल सहित पार्षद पत्नी प्रियंका सिंह पटेल को बधाइयां दी है।

बधाई देने वालों में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता विजय समाजसेवी रामदयाल शर्मा नगर परिषद अध्यक्ष नागिता गुप्ता उपाध्यक्ष विभा शर्मा पार्षद नसीम खान रतन लाल मिश्र समय लाल साकेत रामा आदिवासी पार्षद महेश पटेल मंडल उपाध्यक्ष श्रीकांत तोमर समाजसेवी ललित कुमार पटेल भरत, जेपी तिवारी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा शिवानंद भुजबल रविशंकर चतुर्वेदी भास्कर प्रसाद गौतम बुद्धिमान प्रसाद पटेल सहित नगर के कार्यकर्ताओं ने भाजपा परिवार में शामिल होने की बधाइयां दी है।

About The Author

Related posts