मंडल प्रभारी योगेश गोविन्द राव कबीर मिशन समाचार पत्र गोरखपुर उत्तर प्रदेश।
जिला देवरिया के रुद्रपुर में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर द्वारा जनपद पुलिस के कार्य क्षेत्र मे बड़े बदलाव किए गए मदनपुर थाने पर तैनात इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह का भी गौरी बाजार के लिए तबादला कर दिया गया, तबादले होने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें गांजे बाजे के बीच
फूलमालाओं के साथ विदाई दी। 5 महीने के कार्यकाल के दौरान इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह की कार्य शैली काफ़ी सराही गयी जनता इनके कार्यशैली से जहाँ खुश रही वही अपराधियों में खौफ दिखाई दे रहा था,कार्यकाल के दौरान विनोद कुमार सिंह ने रफ्तार गैंग
जैसे कई अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की और जनता के साथ संवाद स्थापित कर अपराध पर नियंत्रण बनाए रखा, एक गरीब महिला की बेटी की जनसहयोग के माध्यम से शादी कराने मे योगदान दिया।
चहेते इंस्पेक्टर के तबादाला होने की खबर के बाद सैकड़ो की संख्या में समाजसेवी और व्यापारियों ने घोड़ो की अगुआई तथा गांजे बाजे के बीच फूल मलाओ से उनका स्वागत करते हुए विदाई दी।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह नेता कहा की जनता के सेवा का जो संकल्प था वह आगे भी चलता रहेगा जनता कैसे सहयोग प्यार के लिए हृदय से धन्यवाद है। स्वागत करने वाले में व्यापार मंडल के अध्यक्ष इजहार खान, अंतरराष्ट्रीय पहलवान साधु यादव आदि लोग मौजूद रहे।