राजगढ़| शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे राजगढ़ के पाटरीकला गांव में सांप के काटने से एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी अनुसार महिला रोड़ी बाई पत्नी रंगलाल तंवर शनिवार दोपहर अपने खेत के आसपास पत्थर की पाल बनाने का काम कर रही थी।
इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया, परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल आए जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत महिला का पीएम रविवार को कर शव परिजनों को सौपा जाएगा।