कबीर मिशन समाचार पत्र सुरेश मेहर संवाददाता तहसील गरोठ जिला मंदसौर
गरोठ– मंदसौर जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति गरोठ ने संसदीय क्षेत्र मंदसौर से कांग्रेस पार्टी के हार के कारणों से पार्टी के वरिष्ठ नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतु पटवारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है।पत्र में मंदसौर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के हार के कारण निम्नानुसार है,जिनकी समीक्षा करने की जरूरत है।
1– सबसे नीचे की कड़ी पोलिंग बूथों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित और संगठित नहीं किए जाने से। 2- पार्टी में आपसी गुटबाजी ,आगे बढ़ने की चाह में दूसरों को साथ नहीं रखना। 3-जमीनी कार्यकर्ताओं कि उपेक्षा, बड़े नेताओं की पूछ परख होना। 4- क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों आयोजन का अभाव–। 5- कार्यकारिणी में मेहनती और ईमानदार कार्यकताओं को महत्व नहीं दिया जाना। 6-विधानसभा चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए सम्मेलन आयोजित किये जाने थे।
उपरोक्त बिन्दुओं पर मंथन करने की आवश्यकता है। उपरोक्त जानकारी कांग्रेस पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति द्वारा प्रेसनोट में दि गई। उल्लेखनीय है, कि राधेश्याम प्रजापति पूरे मन्दसौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का नियमित दौरा कर कांग्रेस पार्टी से दूर हुए कार्यकर्ताओं जोड़कर पार्टी की रीति नीति से अवगत करा रहे हैं।