जिला ब्यूरो चीफ योगेश गोविन्द राव कबीर मिशन समाचार पत्र कुशीनगर उत्तर प्रदेश।
कुशीनगर में आज दिनांक 28 अगस्त को नगर पंचायत रामकोला के सामुदायिक भवन के परिसर में विधायक विनय प्रकाश गोड़ व भाजपा के जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी मण्डल रामकोला की सदस्यता अभियान-2024 के लिए मण्डल कार्यशाला हुई। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला सदस्यता प्रमुख लल्लन मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राधे श्याम दीक्षित जी रहे। कार्यक्रम का शुभ आरंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया गया। मण्डल अध्यक्ष श्री अनूप कुमार श्रीवास्तव जी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह सदस्यता अभियान हम सभी के लिए सुनहरा मौका है।इस समय हम सभी कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य है कि पार्टी द्वारा दिये गये लक्ष्य को समय से पुरा करे।
हर बूथ पर 200 सदस्य बनाना है और दो लोगो को सक्रिय सदस्य बनाना है। आप सभी कार्यकर्ता बंधुओ के बल पर ही हम पूरे जिले में एक नंबर रहे है और रहेंगे। आज पुरा विश्व नरेंद्र मोदी जी के यूक्रेन दौरे को देख कर दांते तले अंगुली दबा रहा है, क्यो कि जब तक वह यूक्रेन मे थे रूस और यूक्रेन दोनो ने युद्ध विराम कर दिया था। आज भारत विश्व को शांति के रास्ते पर ला सकता है। भारत मे विश्व गुरु बनने की क्षमता है।विधायक रामकोला ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता के बल पर ही हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आपके परिश्रम का परिणाम आज पुरा विश्व देख रहा है। मुख्य अतिथि लल्लन मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हर तीन वर्ष पर पार्टी सदस्यता अभियान चलाती है। और 6 वर्ष तक यह सदस्यता मान्य होती है। हर तीन वर्ष पर बूथ से ले कर राष्ट्रीय स्तर तक चुनाव पूर्ण हो जाता है।
इस समय पूरे देश में सभी का सदस्यता शून्य कर दिया गया है। 2014 के अमित शाह के कार्यकाल में 11 करोड़ सदस्य बना कर पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी। इस बार हमें उसी को पार्टी का सदस्य बनाना है जो पार्टी के विचारधारा से जुड़ा हो। भाजपा के पांच विचारों को मानता हो। सदस्यता अभियान 1 से 25 सितंबर को पहला चरण और 1 से 15 अक्टुबर के बीच चलेगा। 1 से 10 तक नवम्बर तक रजिस्टर तैयार होगा। सभी पार्टी पदाधिकारी , जन प्रतिनिधियों को एक लक्ष्य दिया गया है। भाजपा के लक्ष्य सत्ता सुख नही बल्कि माँ भारती को परम वैभव तक पहुँचाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन मण्डल महामंत्री मनोहर गुप्ता ने किया।
इस कार्यक्रम में मण्डल प्रभारी धन्नजय तिवारी, राजेश मिश्रा, प्रसिद्धनाथ दुबे, प्रेम तिवारी, प्रतीक श्रीवास्तव, मनोज गोविन्द राव लल्लन बाबू,रवींद्र प्रजापति, मनोज गोविंद राव, मनोज दीक्षित, विश्वजीत गोविंद राव, दरोगा कुवर सिंह, भरत खरवार, विशाल चंद, भोला राय, अमित गोविन्द राव, सौरभ अग्रवाल, सत्रुघन चौरसिया, अखिलेश पाठक, अमित दुबे, दिनेश चंद, दिनेश गोंड, शैलेश सिंह, जनार्दन प्रसाद, प्रदीप मद्धेशिया, राजकुमार चौबे, उग्रसेन दुबे, नरेंद्र शुक्ला, संजय उपाध्याय, संजय गोविन्द राव, ओम प्रकाश शाहू, सिमला खरवार, अरुण सिंह, पवन सिंह, सिंगासन यादव, मृत्युंजय पांडेय, निशांत शुक्ला, गिरधारी मोदनवाल, प्रेम शर्मा, राम आशीष कुशवाहा, राम अवध राव, हरि शंकर, ओम प्रकाश गुप्ता, राजन चौबे, राजेन्द्र राव, आशीष तिवारी , प्रदीप सहित सैकड़ो भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे।