शाजापुर जिले – के सोदना खेड़ी गांव में बुजुर्ग महिला गीताबाई के साथ रविवार सुबह तीन लोगों मारपीट की है। जिससे बुजुर्ग की हाथ और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं।
बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। बुजुर्ग महिला की शिकायत पर लालघाटी थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
रास्ते को लेकर हुआ था विवाद
दरअसल, बुजुर्ग महिला निवासी सोदना खेड़ी रोजाना की तरह रविवार सुबह 7 करीब बजे अपनी भैंस को लेकर गांव के रास्ते से जा रही थी। इसी वक्त गांव के ही अर्जुन, राजेश और माखन ने उसका रास्ता रोक लिया।
आरोप है कि तीनों युवकों ने पीड़िता को रास्ते पर जाने से मना करने लगे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। फिर तीनों आरोपी लाठी-डंडे से बुजुर्ग के साथ मारपीट करने लगे। जिससे बुजुर्ग के हाथ और शरीर में गंभीर चोटें आई है। पीड़िता की शिकायत पर लालघाटी थाने में रविवार सुबह 11 बजे मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।