इंदौर के विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में ठंड को देखते हुए नई व्यवस्था की गई है… मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए भगवान गणेश, उनकी पत्नी रिद्धि-सिद्धि, पुत्र शुभ-लाभ के साथ उनके वाहन मूषक को भी अब रात
11 बजे से सुबह 6 बजे तक ऊनी और गर्म पोषाक पहनाई जा रही है… पं. भट्ट का कहना है कि वैसे तो भगवान को ठंड नहीं लगती, लेकिन कहा जाता है कि भक्त जिस भाव से भगवान के दर्शन और उनकी सेवा करना चाहते हैं, भगवान भी उसी भाव में उन्हें दर्शन देते हैं..!