धार जिले के कुक्षी ब्लॉक के निसरपुर में शिक्षक संघ की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से हुआ।
ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में रामेश्वर पाटीदार, उपाध्यक्ष के पद पर प्रियंका वानखेडे, सचिव के रूप में संजय पाटीदार, कोषाध्यक्ष महेंद्र कामदार और उपसचिव के पद पर कांजी सोलंकी को निर्विरोध मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त, महेंद्र पाटीदार, नरेंद्र पटेल, महेंद्र सिंह तोमर, राजकुमार पाटीदार, अजय कुमार सोनी और मनोहर डावर को संरक्षक के रूप में सम्मानित किया गया।
कार्यकारणी के गठन के बाद विकासखंड के समस्त शिक्षकों ने नवगठित कार्यकारणी को बधाई दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रियंका वानखेडे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “हम सभी शिक्षकों की भलाई और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।”यह गठित कार्यकारणी शिक्षक समुदाय के हित में काम करेगी और शिक्षक संघ की मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।समाप्त
यह भी जाने – SSC GD Exam Date 2025 – New Update SSC GD Constable Recruitment Exam Date Released