बारालाचा शिंकुला व कुंजम दर्रे में दो फुट हिमपात हुआ है। शुक्रवार सुबह से सभी उंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो रहा है। लाहौल-स्पीति में भी सुबह से बर्फ के फाहे गिर रहे हैं।
भारी हिमपात होने से जिला में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मनाली केलांग मार्ग सहित तांदी संसारी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। घाटी में कुछ एक जगह फोर व्हील ड्राइव वाहन चल रहे हैं जबकि बस सेवा बंद कर दी है।
सुबह से हो रहे हिमपात के चलते अटल टनल के दोनों छोरों पर आधा फुट बर्फ के ढेर जमा हो गए हैं। अटल टनल सहित लाहौल के सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए बंद कर दिए हैं। गौर हो कि मनाली लेह मार्ग सर्दियों के चलते वाहनों के लिए बन्द चल रहा है जो अब गर्मियों में ही बहाल होगा।
मनाली में पर्यटक अधिक होने के कारण हिडिंबा मंदिर वशिष्ठ नगर आदि जगह पर खूब भीड़ है। हिमाचल प्रदेश में 3 दिन के अवकाश के चलते पर्यटकों में अधिक बढ़ौतरी होने की उम्मीद है।
शुक्रवार को अटल टनल रोहतांग पर्यटकों के लिए बन्द रही। पर्यटकों को सोलंगनाला तक ही जाने की अनुमति रही▪️
यह भी पढ़ें – SBI PO Recruitment 2025 Notification Out :Know official website, age limit,how to apply (best tip)