अयोध्या। शनिवार को धर्म नगरी अयोध्या में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
यहां एक युवती की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसके शव को नग्न अवस्था में नाले में फेंक दिया गया। दरिंदों ने लड़की की दर्दनाक तरीके से हत्या की। उसके हाथ-पैर तोड़ दिए, दोनों आंखें फोड़ दी और प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला दिया।
परिजनों ने बेटी के साथ रेप किए जाने का भी आरोप लगाया है। रुह कपां देने वाला यह मामला अयोध्या कोतवाली के सहनवा गांव का है।मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना में हैवानों ने दलित लड़की के साथ दरिंदगी की सारी हदों को पार कर दिया।
उसके शरीर पर ब्लेड से कई वार भी किए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी 22 साल की बिटिया 30 जनवरी की रात भागवत सुनने गई थी। रात करीब 11 बजे तक वो घर72 घंटे तक खामोश रही
अयोध्या पुलिसइस पूरे मामले में अयोध्या पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है। 72 घंटे तक युवती घर से गायब रही। परिजनों ने पुलिस को सूचना भी दी किन्तु अयोध्या पुलिस ने एक बार भी युवती की खोज कराने का प्रयास नहीं किया।
अब पुलिस दरिंदों को शीघ्र तलाश कर पकड़ने की बात कर रही है। अयोध्या धाम के क्षेत्राधिकार आशुतोष तिवारी का कहना है कि परिवार के लोगों ने इस पूरी घटना पर किसी पर भी संदेह की बात नहीं कही है। मामले को बहुत ही गंभीरता से लिया जा रहा है।
कार्रवाई ऐसी होगी कि घटना को अंजाम देने वालों की सात पुश्ते याद करेंगी। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन कर रही है। सर्विलांस की टीम भी लगाई गई है।पर नहीं आई। परिजनों और गांव के लोगों ने सुबह तक उसकी खोज की, लेकिन वो नहीं मिली। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
खोजबीन के दौरान खून के निशान और लड़की के कपड़े मिले। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने उस जगह की फोटो वीडियो बनाई है।परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह उनके घर के लोग फिर से उसको खोजने निकले। इसी बीच उन्हें नाले में लड़की का शव दिखाई दिया।
उसके बदन से सारे कपड़ेगायब थे और हाथ-पैर बंधे हुए थे। परिजनों ने बताया कि लड़की के शव को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि उसका हाथ-पैर टूटा हुआ था और आंख फोड़ दी गई।
ब्लेड से उसके चेहरे और शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे। उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला गया था।पीड़ित परिजनों का कहना है कि उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं है। पता नहीं किसने उनकी बेटी की बेरहमी से हत्या की है।