पुलिस को चोरी की आशंका हुई, जिसके बाद स्व. बिहारी मांझी की पत्नी नीलम देवी (38) को गिरफ्तार कर लिया।
मामला करजा थाना क्षेत्र का है।ग्रामीण एसपी विद्या सागर के अनुसार सारा सामान चोरी का है। चांदी के सिक्कों का वजह करीब 500 ग्राम है। सोने के जेवरात भी मिले हैं।
एसपी के अनुसार खुलासा तब हुआ जब पुलिस एक वायरल वीडियो की जांच कर रही थी। वीडियो में जो बाइक दिख रही थी, उसे खोजा जा रहा था।मुखिया विकास कुमार ने बताया कि महिला की 4 बेटियां हैं।
2 बेटियों की शादी हो चुकी है। एक बेटा है। महिला 5 साल से इस गांव में रह रही है। 3 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। तब से भीख मांगने का काम करती थी।जानकारी मिल रही है कि महिला दामाद के साथ मिलकर चोरी भी करती है।
मुजफ्फरपुर में KTM बाइक खोजते-खोजते पुलिस को भीख मांगने वाली महिला की झोपड़ी में सोन-चांदी मिल गई। थोड़ी तलाशी और ली तो विदेशी चांदी के सिक्के भी मिल गए।
ये सिक्के कुवैत सहित अन्य देशों के हैं। बाइक भी झोपड़ी में ही लगी थी। इसके अलावा 12 मोबाइल भी मिले हैं। इन सब की कीमत करीब 7 से 8 लाख रुपए आंकी जा रही है।