दतिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट।
वीर बाल दिवस के अवसर पर 26 दिसंबर 2024 को सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यावरा जिला राजगढ़ में घोष
वादन प्रतियोगिता, पथ संचलन एवं वार्षिक सरोकार पत्रिका वर्ष 2024-25 का विमोचन का आयोजन किया गया। जिसमें विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के 11 घोष दल के 341 भैया बहनों ने प्रदर्शन में किरन, उदय, चेतक, श्रीराम, सोनभद्र, केदार, भूप, शिवरंजनी, तिलंग, बंगश्री, मीरा, मेवाड़, मंजरी और राष्ट्रगान आदि रचनाओं का वादन किया। प्रदर्शन में विभिन्न आकृतियों में तेजस, स्वास्तिक, मंडल और सूर्य किरण आदि का निर्माण किया गया।
script async src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js”>विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा आयोजित वीर बलिदानी दिवस के अवसर पर प्रांतीय घोष वादन प्रतियोगिता में इस भरतगढ़ के भैया, बहनों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रांतीय घोष वादन प्रतियोगिता में भैया बहनों के प्रथम स्थान प्राप्त करने का मुख्य कारण विद्यालय के प्राचार्य/प्रबंधक
(केशव बाल विकास समिति) श्री मनोज जी गुप्ता का मार्गदर्शन एवं विद्यालय के आचार्य श्री जगदीश कुशवाहा (घोष विभाग संयोजक) एवं श्रीमती कामिनी सिंह तोमर और उनके भैया बहनों की मेहनत रही। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मुखतेश बदेशा(राष्ट्रीय संयोजक, विद्या भारती खेल परिषद, उपाध्यक्ष स्कूल गेम्स फेडरेशन
script async src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js”>ऑफ़ इंडिया), विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्री निखिलेश महेश्वरी (प्रांतीय संगठन मंत्री,विद्या भारती मध्य भारत प्रांत) एवं श्री कल्याण सिंह छाबड़ा (अध्यक्ष गुरुद्वारा गुरु सभा कमेटी ब्यावरा) के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण सिंह पवार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मध्यप्रदेश शासन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग ने की।
यह भी पढ़ें – SBI PO Recruitment 2025 Notification Out :Know official website, age limit,how to apply (best tip)