डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा बुधवार को सुबह 9:30 बजे माई कृपा निवास पर पहुंचे जहां पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर वन टू वन चर्चा की इसके
पश्चात पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाहा के साथ भाजपा आजीवन सदस्यता अभियान की बैठक में शामिल हुए बैठक में दतिया विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे उपस्थित भाजपा पदाधिकारीओ से पूर्व ग्रह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा
ज्यादा से ज्यादा नव युवाओं को आजीवन सदस्य बनाएं और विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी से नव युवाओं को जोड़ें जिससे भारतीय जनता पार्टी और ज्यादा मजबूत बने इसके पश्चात पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पीतांबरा पीठ
मंदिर पहुंचकर दर्शन कर पूजा अर्चना की इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री अतुल भूरे चौधरी, सतीश यादव, धीरू दांगी, संतोष लशकरी, प्रशांत ढेगुला, योगेश सक्सैना, जीतू कमरिया
, बलदेव राज बल्लू, विजय झंडा गुरु, पुनीत टिलवानी, अक्कू दुबे, रिंकू दुबे, जोली शुक्ला, कौशल यादव, आकाश भार्गव, सत्यम पांडा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ में मौजूद रहे।