दिनांक 03 जनवरी 2025आज डॉ.भीमराव अंबेडकर पार्क पचोर में प्रथम शिक्षा की देवी सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई l सर्वप्रथम शिक्षा की देवी सावित्रीबाई फुले को माल्यअर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई,
कार्यक्रम में उपस्थित आम आदमी जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर सत्येंद्र जाटव ने कहा की देश की शिक्षा की देवी सावित्री भाई फुले की जयंती हम आज मना रहे हैं यह बड़े सौभाग्य की बात है उन्होंने कहां की आज लड़कियों और महिलाओं को
शिक्षा का अधिकार दिया है वहा ज्योतिबा सावित्रीबाई फुले की देन है l कांग्रेस के युवा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाती कांग्रेस मुकेश मेघवाल ने कहां की पुराने ज़माने में महिलाओं को पढ़ने का अधिकार नहीं था सावित्रीबाई फुले ने अपने घर से शिक्षा की अलख जगाई एवं ज़माने की परवाह ना करते हुई पढ़ते पानी में
उबड़ खबाढ़ रास्ते से होते हुई गांव-गांव में शिक्षा की अलख जगाई आप सभी को देवी सावित्रीबाई फुले जयंती की बधाई lदेश में जगह-जगह इनकी प्रतिमा बनी हुई है 3 जनवरी को उनकी पूजा की जाती है l
जयंती कार्यक्रम में उपस्थित जयस प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस देवेंद्र सिंह भीलाला ने कहा हमें इस बात का गर्व है की हम शिक्षा की देवी सावित्रीबाई फुले की जयंती मना रहे हैं l
इस कार्यक्रम में उपस्थित फूलचंद महावर कार्यकारी अध्यक्ष पालक महासंघ, आशीष चौहान सहायक राजस्व नगरी निकाय मकड़ोंन, कुलदीप खरे कर्मचारी संघ अध्यक्ष नगरीय पचोर, गोविन्द जाटव,दीपक जाटव, अशोक वर्मा, राम जी, मोहन वालमीक आदि उपस्थित रहे l