शाजापुर में हल्दी रस्म में जमकर नाची; दो दिन बाद कुएं में मिली मां-बेटी की लाशदरअसल, परिवार में शादी के माहौल के बीच दो दिन से लापता आरती (उम्र 26 साल) और उसकी 9 महीने की बच्ची मित्यांशी के शव एक कुएं में मिले हैं।
आरती 19 नवंबर को अपने देवर की शादी में हल्दी-मेहंदी की रस्म में शामिल हुई थी। उसने वहां डांस भी किया। फिर कपड़े बदलकर वापस आने का कहकर घर के लिए निकली। जिसके बाद वह लौटी नहीं।शुक्रवार को दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया और फिर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इधर, चूंकि शादी पहले से तय थी, लिहाजा तय समय रस्म निभाई गई।रात 11 बजे परिजन घर पहुंचे तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर आरती और उसकी बेटी दोनों नहीं थे। आसपास ढूंढ़ा। जब दोनों का कहीं पता नहीं चला तो 20 नवंबर की दोपहर में परिजन ने शुजालपुर मंडी पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
21 नवंबर की शाम को आरती और उसकी बच्ची का शव ग्रामीणओं ने उनके घर के पास एक कुएं में देखा। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।आरती ने पहन रखा था सोने का मंगलसूत्र ससुर देवकरण शर्मा (उम्र 65 साल) ने पुलिस को बताया बहू आरती ने सोने का मंगलसूत्र और झुमकियां पहन रखी थी। फसल बेचकर आए 52 हजार रुपए भी उसे रखने को दिए थे।
वह भी घर में नहीं मिले। ससुर देवकरण ने बताया कोई विवाद नहीं था, सब खुशी से शादी में शामिल थे। अचानक ये कैसे हुआ, समझ नहीं आया।जेठानी की भी इसी कुएं के पास मिली थी लाशडाबरी निवासी नरेंद्र शर्मा के दो अन्य भाई भी हैं।
तीनों विवाहित हैं। बड़े भाई महेंद्र की पत्नी की मृत्यु भी इसी कुएं के पास रखी पानी की ठेल ( मवेशियों को पानी पिलाने की हौद) में डूबने से हुई थी।
महेंद्र नजदीकी गांव फ़रड़ में रहकर काम करता है। मझला भाई विनोद भी गांव में रहता है।गुमशुदगी दर्ज करते ही महिला के मायके से बात हुई थी। उन्होंने बताया कि वह विवाह के बाद से उनके यहां नहीं आती जाती थी।
पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। मृतका और बच्ची का तीन डॉक्टर्स की पैनल से पोस्ट मॉर्टम कराया गया है।मां से लिपटा मिला 9 महीने की बच्ची का शवलाश निकालने पहुंचे पुलिसकर्मी भी मां-बेटी का शव देखकर अचंभित थे। मृत आरती ने 9 महीने की बेटी को सीने से लगाकर हाथ बांध रखा था।
पुलिस ने खटिया डालकर कुएं से शव निकाले। कुएं की मुंडेर भी बनी हुई थी, जिससे पैर फिसलने या दुर्घटना वश गिरने की आशंका कम है। फिलहाल, पुलिस सभी एंगल से जांच कराने की बात कह रही है।
यह भी जाने – SSC GD Exam Date 2025 – New Update SSC GD Constable Recruitment Exam Date Released