कबीर मिशन समाचार जिला सीहोर।सीहोर से संजय सोलंकी की रिपोर्ट।
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्माबाई की जयंती महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। नगरवासियों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
शोभायात्रा दोपहर 5 बजे स्थानीय राधेश्याम मंदिर, गल्ला मंडी से प्रारंभ होकर इंडस्ट्रियल एरिया, मंडी थाने के पीछे स्थित हनुमान मंदिर तक निकाली गई। यात्रा के समापन स्थल पर मां कर्माबाई की भव्य आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सहभोज का आयोजन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं ने विशेष रूप से भाग लिया। बच्चों ने भजन, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से मां कर्माबाई के जीवन चरित्र को जीवंत किया। वहीं, महिलाओं ने लोकगीत एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।इस अवसर पर समाज के उत्कृष्ठ कार्यों को देखते हुए पत्रकार धीरज साहू एवं
श्रीमती सुषमा साहू को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा शहर के अन्य पत्रकारों को भी समाज की गतिविधियों को उजागर करने और सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से जनसेवा में योगदान देने हेतु सम्मानित किया गया। इस आयोजन में महंत हरी रामदास महाराज (श्री हंसदास मठ) एवं महंत महेश दास महाराज
(श्री राधेश्याम मंदिर, मंडी) विशेष रूप से उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, सन्नी महाजन, श्रीमती अरुणा सुदेश राय सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में रमेश चंद्र साहू, डॉ. सी.एल. साहू, गिरधर गोपाल साहू, धनराज साहू,
रामदास साहू, रामबदन साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, दिलीप साहू,मनीष साहू, मनोज साहू, राजेश साहू,संतोष साहू,अनूप साहू,देवेंद्र साहू,अरविंद साहू,जितेंद्र साहू (साहू समाज अध्यक्ष), लक्ष्मी साहू (महिला मंडल अध्यक्ष),
धर्मेश साहू (चल समारोह अध्यक्ष), विमलेश साहू (चल समारोह महिला मंडल अध्यक्ष), नीरज साहू, राज साहू, धीरज साहू (मीडिया प्रभारी), चेतन साहू, निखिल साहू, कृष्णा साहू, ऊषा साहू, सुनीता साहू, वर्षा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस भव्य आयोजन में नगरवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और मां कर्माबाई के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। शहरभर में शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे माहौल भक्ति
और उल्लास से भर गया। आयोजकों ने नगरवासियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।