लगभग 150 की संख्या में पुलिस बल ने शहर में भ्रमण कर शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मानने हेतु दिया संदेश।
दतिया जिले में आगामी होली, रंगपंचमी, रमजान एवं ईद त्योहारों को ध्यान में रखते हुए दतिया पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक दतिया वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
सुनील कुमार शिवहरे के कुशल मार्गदर्शन में दतिया शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च।फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, एसडीओपी दतिया प्रियंका मिश्रा,
रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक धीरेंद्र मिश्रा, निरीक्षक धवल सिंह चौहान, निरीक्षक गौरव शर्मा, थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सुनील बनोरिया, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक मोनिका मिश्रा, निरीक्षक सपना शर्मा, निरीक्षक केहरि सिंह परिहार सहित 150 पुलिस अधिकारी,
कर्मचारी शामिल रहे।फ्लैग मार्च प्रारंभ होने से पहले पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा पीतांबरा मंदिर के सामने उपस्थित पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, फ्लैग मार्च शहर के राजघाट चौराहा, पटवा तिराहा, किला चौक, तिगैलिया, होली पूरा से होकर होते हुये पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समाप्त हुआ।