मंडल प्रभारी योगेश गोविन्द राव कबीर मिशन समाचार पत्र गोरखपुर उत्तर प्रदेश।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिला अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए गए कुशीनगर से फिर से दोबारा दुर्गेश राय को जिला अध्यक्ष का कमान सौपा गया है। वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर नारे लगाते हुए
जोरदार स्वागत किया। जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि कुशीनगर के तपस्वी कार्यकर्ताओं के परिश्रम व संगठन ने सभी चुनाव में सफलता प्राप्त की है और प्रदेश में उल्लेखनीय स्थान बनाया है उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में कुशीनगर की सभी
सातों विधानसभाओं में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी। जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय का भाजपा संगठन और राष्ट्रीय संघ सेवक संघ आरएसएस में एक लंबा और सक्रिय राजनीतिक सफर रहा है 1999 में राष्ट्रीय संघ सेवक संघ से जुड़े 2003 से 2008 तक जिला प्रचारक के रूप में कार्य किया इस दौरान बासी और बलिया में संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई 2008 से 2011 तक भाजपा
युवा मोर्चा के विभाग संयोजक रहे 2011 से 2013 तक भाजपा के जल प्रबंधन प्रकोष्ठ संयोजक के रूप में कार्य किया 2015 से 2019 तक भाजपा कुशीनगर के जिला मंत्री रहे 2021 से 2023 तक भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्य किया 15 सितंबर 2023 को पहली बार भाजपा ने कुशीनगर
के जिला अध्यक्ष मनोनीत किया आज पुनः 2025 में जिला अध्यक्ष पद निर्वाचित हुए हैं जिला अध्यक्ष बनने के बाद दुर्गेश राय ने भाजपा कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की कहा संगठन की ताकत कार्यकर्ता होते हैं उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में पार्टी की
जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी मेहनत से जिताने का आश्वासन किया। और वही कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक विनय प्रकाश गोड़, विधायक विवेकानंद पांडेय,
विधायक मोहन वर्मा, मंडल अध्यक्ष मनोहर गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव,मनोज गोविन्दराव लल्लन बाबू, प्रदीप जायसवाल, अमित गोविन्द राव, अमरजीत गोविन्द राव, सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे।