कुशल जैन तहसील पत्रकार गोहद, मालनपुर जिला -भिंड
मालनपुर -आज के दिन भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मालनपुर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोना जैन ने अपनी टीम के साथ वाणी भारती इंग्लिश मीडियम स्कूल में पौधरोपन किया|महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोना जैन ने ये भी कहा की भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत देश का नाम रोशन पूरे विश्व भर में कर रहे हैं हमे
उनसे प्रेरणा लेनी चाहीए और हमे भी अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ना कुछ निरंतर करते रहना चाहिए|
पौधारोपन कार्यक्रम में उपस्थित हुई भिंड महिला मोर्चा जिला मंत्री सरोज जैन जी ने भी अपने विचार प्रकट किये उनहोने कहा भारत के हर नागरिक को पेड़-पौधे लगाना चाहिए और अपने-अपने आस-पास के वातावरन को साफ रखना चाहिए|
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रही महिला मोर्चा जिला मंत्री सरोज जैन, मालनपुर मंडल अध्यक्ष सोना जैन, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी कुशल जैन,छाया, ख़ुशी, विशाखा, अंजू, निकिता, शिल्पा, खुशबू, कविता|