मंडल प्रभारी योगेश गोविन्द राव कबीर मिशन समाचार पत्र गोरखपुर उत्तर प्रदेश।
हाटा में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व एमएलसी राम अवध यादव को कुशीनगर का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद में प्रथम आगमन पर जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त सपा जिला
अध्यक्ष राम अवध यादव का जनपद के सीमा के 15 मिल चौराहे पर उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया वही महुआरी स्थित बलडीहा कैंप कार्यालय पर सपा की वरिष्ठ नेता व प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश
अध्यक्ष बालकृष्ण मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वही तहसील मुख्यालय पर स्थित कैंप कार्यालय पगरा में पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर रणवीजय सिंह मोहन बाबू, नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, राकेश राव टुनटुन बाबू, रामप्रसाद सिंह, हरे राम सिंह, सचिंद्र यादव, मिथिलेश मिश्रा, शैलेंद्र यादव, सहित तमाम सपा कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे।