देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का शुक्रवार को 92 वर्ष की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया था। कल PM मोदी समेत देश के तमाम प्रमुख नेताओं ने डॉ मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहीं, अब मोदी सरकार ने डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ा सम्मान देने का फैसला किया है । सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार देश की राजधानी नई दिल्ली में डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक बनवाएगी।
केंद्र की मोदी सरकार ने कांग्रेस पार्टी पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि पूर्व PM मनमोहन सिंह के सम्मान में
स्मारक बनाने के लिए उचित स्थान ढूंढने में कुछ दिन लगेंगे। एक सरकारी सूत्र ने कहा- “मनमोहन सिंह के सम्मान में स्मारक बनाने के सरकार के फैसले के बारे में कांग्रेस को बता दिया गया है। लेकिन वे इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।”
यह भी पढ़ें – SBI PO Recruitment 2025 Notification Out :Know official website, age limit,how to apply (best tip)