-जीएम करन सिंह कृषि यंत्रों से खेती से आय दोगुनी होती है- डा दुष्यंत बादल
मंडल प्रभारी योगेश गोविन्द राव कबीर मिशन समाचार पत्र गोरखपुर उत्तर प्रदेश।
कुशीनगर हाटा ढाढा स्थित न्यू इंडिया शुगर मिल परिसर में गन्ना ज्ञान केन्द्र पर खेती मे मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए किसान गोष्ठी का आयोजन अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह के नेतृत्व में किया गया।
शनिवार को आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह ने कहा कि खेती भारत के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज भी हमारे देश की अधिकांश भागों में लोग खेती पर ही निर्भर है
,न्यू इंडिया शुगर मिल किसानों के गन्ने की खेती मे मजदूरों के समस्याओं के निदान हेतु पूरी तरह समर्पित है। नये नये आधुनिक कृषि यंत्रों को लाकर एटीएसपी के माध्यम से कृषकों के खेतों तक पहुंचाने का कार्य चीनी मिल की प्राथमिकता में है।श्री सिंह ने कहा कि मशीनीकरण भूमि की उत्पादकता को बढ़ाता है।
मशीनीकरण से गन्ना बुवाई, गुड़ाई,छिलाई,कटाई,लदाई मिल तक पहुंचाने का कार्य एटीएसपी के माध्यम कराने का लक्ष्य बनाया गया है।
वहीं प्रेगमेटिक्स शोध संस्थान नई दिल्ली के प्रबंधक निदेशक डा दुष्यंत बादल ने कहा कि कृषि में मशीनीकरण का प्रयोग किसानों को खेती में बहुत ही अधिक सहायता प्रदान करता है जिससे किसानों की आय में जहां वृद्धि होती है वहीं फसल उत्पादकता भी बढ़ती है।
गोष्ठी में चीनी मिल क्षेत्र के छ प्रगतिशील किसान विजय सिंह,सूर्य नारायण मिश्र,अजय प्रताप, ज्ञानेश्वर बर्नवाल, वीरेन्द्र राय व विभूति नारायण सिंह को जीएम करन सिंह ने निःशुल्क वड कटर देकर सम्मानित किया।
गोष्ठी का संचालन उप महाप्रबंधक गन्ना डी0 डी0 सिंह ने किया।इस दौरान सहायक उपाध्यक्ष गन्ना अवधेश गुप्ता, उप निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता,अधीर राय,कृषक मुन्ना तिवारी,मदन, सुरेन्द्र सिंह, सहित अन्य किसान लोग भी शामिल रहे।