दतिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट
दतिया शाम पाँच बजे संचालक राज्य शिक्षा केंद्र के द्वरा वर्चुअली CAC के एफ एल एन संबंधी प्रशिक्षण की समीक्षा प्रशिक्षणार्थी जन शिक्षकों, मास्टर ट्रेनर, डाईट प्राचार्य एवं स्टाफ, डी पी सी एवं ए पी सी अकादमिक से संवाद कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। FLN प्रशिक्षण का चौथा दिवस अपर कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया के निर्देशन, डाइट प्राचार्य डॉ अनिल कुमार दुबे के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रभारी राजेश पैकरा की देखरेख में ग्वालियर जिले के जनशिक्षकों को FLN का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के चौथे दिन भी जनशिक्षकों की बैठक तीन कक्षों में की गई है।
कक्ष क्रमांक 1 मे हिन्दी विषय का प्रशिक्षण राजेश पैकरा व्याख्याता, धनश्याम कुशवाहा बी.ए.सी. कक्ष क्रमांक 2 में गणित विषय का प्रशिक्षण ओ.पी त्रिपाठी वरिष्ठ व्याख्याता, आलोक गोस्वामी डाईट फैकल्टी एवं कक्ष क्र 3 में अंग्रेजी विषय का प्रशिक्षण विकास शुक्ला बी.ए.सी. रामसिंह कुशवाहा बी.ए. सी के द्वारा दिया जा रहा है।इस प्रशिक्षण में जन शिक्षकों को मुख्य रुप से कक्षा अवलोकन, स्पाँट असेसमेंट एवं मेंटरिंग के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है। ताकि NEP – 2020 के तय लक्ष्यों को समय सीमा में प्राप्त किया जा सके। NEP 2020 के तय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने एक पहल के रुप में मिशन अंकुर संचालित किया जा रहा है।
डा अनिल कुमार दुबे प्रभारी प्राचार्य डाईट द्वारा प्रातः 10 बजे प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति ली गई एवं प्रशिक्षार्थियों से रूबरू होकर प्रशिक्षण आवास व्यवस्था एवं भोजन व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया प्रशिक्षणार्थीओं ने आवास एवं भोजन व्यवस्था होटल रतन राँयल इन में की जाने की सराहना की। डाॅ.दुबे ने बताया कि मिशन अंकुर अभियान देश के भविष्य के निर्माता हमारे बच्चों की प्राथमिक शिक्षा की नींव से जुड़ा कार्यक्रम है। आप सभी को इस अभियान को और मजबूत करना है। निपुण भारत अभियान के मिशन अंकुर अभियान के उद्देश्यों और विजन को शिक्षकों तक पहुंचाने में आपकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।