मंडल प्रभारी योगेश गोविन्द राव कबीर मिशन समाचार पत्र गोरखपुर उत्तर प्रदेश।
देवरिया जिले के बैतालपुर धतुरा मे आयोजित रामचरितमानस कथा के दूसरे दिन हरिद्वार से आये मानस कथा वाचक गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने रामायण के माहात्म्य को विस्तार से समझाते हुए कहा कि महात्म्य का अर्थ है
परिचय जब तक हम किसी ग्रन्थ को जानेंगे नहीं तब तक हमे उस ग्रन्थ से प्रेम नहीं होगा। श्री मृदुल जी महाराज ने कहा कि
रामायण किसी पुस्तक की कहानी नहीं है यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चंद्र के जीवन का दर्पण है जिसे हम श्रवण कर अपने जीवन को सुधार सकते है रामचरितमानस हमे जीवन जीने की कला सिखाती है हमे मर्यादित बनाती है जिसका श्रवण मात्र से ही मानव जीवन का कल्याण संभव है।
कथा के दौरान देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने व्यासपीठ का पूजन आरती किया। इस मौके पर हरि नंदन मणि त्रिपाठी, श्याम शंकर मणि त्रिपाठी,राम चंद्र मणि त्रिपाठी, अवधेश मिश्रा, मार्कंडेय मणि त्रिपाठी, कन्हैया मणि, समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु लोग शामिल रहे।