बालिकाओं के साथ दुराचार, दलितों अल्पसंख्यकों पर अत्याचार
घोटाले और भ्रष्टाचार, यह है मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार- वर्मा
कबीर मिशन समाचार सिहोर, संजय सोलंकी
सीहोर । कांग्रेसजनों ने तहसील चौराहा से अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय तक विरोध रैली निकालकर किसानों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में जैसी नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम का ज्ञापन एसडीएम को दिया गया। किसानों को हो रही अनेक तरह की परेशानियों को लेकर बुधवार को तहसील चौराहे के पास प्रदेश स्तरीय नेतृत्व के आह्वान पर शहर ब्लाक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल एवं समस्त विभाग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा के नेतृत्व में धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर तोमर कार्यकारी जिलाध्यक्ष नईम नबाव ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार को विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों से किए गए वायदों को याद दिलाया।
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा ने किसानों की आवाज बुलंद करते हुए कहा कि प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार घोटाले, भ्रष्टाचार, जन विरोधी, किसान विरोधी एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं, बालिकाओं के साथ दुराचार, अजा, अजजा, अल्पसंख्यक वगों पर अत्याचार को रोकने में पूर्ण रूप से विफल हो गई है। पूरे प्रदेश में त्राहि-त्राहि की स्थिति बनी हुई है। भारी वर्षा खाद बीज की कमी से किसानों की फसले खासतौर पर सोयाबीन, उडद, धान एवं अन्य दलहन खराब हो गई है और किसान इस समय भारी आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है। सरकार द्वारा उनकी फसलों को 10 वर्ष पुराने भाव में आज भी खरीद रही है, किसानों को भारी भरकम बिजली के बिल दिए जा रहे है।
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी गई सड़के
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि बिलों को जमा न करने पर उनके मीटर काटने से लेकर उनकी मोटर पम्प जब्त करने की कार्यवाही की जा रही है। जिले की खस्ता हाल सड़के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है, पूरे प्रदेश में सड़को के खस्ता हाल, गड्डे होने से दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है, जिससे कई लोगों की जान जा रही है, सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य में करोड़ों का भ्रष्टाचार हो रहा है। बिगड़ती कानून व्यवस्था के चलते महिलाओं, अबोध बालिकाओं से दुराचार की घटनाएं जिले में बढ़ रही है। अजा, अजजा एवं अल्पसंख्यक वर्गो पर पुलिस बर्बरतापूर्वक मारपीट कर रही है, इन वर्गो को न्याय दिलाए जाना तो दूर, उन पर ही झूठे प्रकरण दर्ज किए जा रहे है और सरकार लोगों के मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर रही है ।
हर समस्या का किया जाए निराकरण
कांग्रसजनों ने ज्ञापन के माध्यम से विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों से किए गए वायदों को पूरा करने,किसानों की बर्बाद फसलों का उचित मुआवजा तत्काल देने, किसानों की फसलों को बढ़ी दरों पर खरीदने, सोयाबीन के 6000, गेहूं के 2700 धान के 3100 प्रति क्विंटल भाव दिये जाने, डीएपी खाद की पूर्ति समय पर करने डीएपी खाद की काला बाज़ारी पर रोक लगाने, सरकार द्वारा बिजली के दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि को कम करने, बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने,महिलाओं, अबोध बालिकाओं पर लगातार बढ़ रहे दुराचार की घटनाओं को रोकने, अजा, अजजा एवं अल्पसंख्यक वर्गो पर हो रहे अत्याचार को तत्काल रोकने सहित अन्य मांग राज्य सरकार से की है।
प्रदर्शन में इन्होने की नारेबाजी
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ बलवीर तोमर, कार्यकारी जिलाध्यक्ष नईम नबाव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा, ओम वर्मा, चंपालाला राठौर, राजाराम बड़े भाई, ओमप्रकाश राठौर, सीताराम भारती, राजेश भूरा यादव, सुरेश गुप्ता, प्रीतम दयाल चौरसिया, एसकुमार राठौर, जफर लाला, पवन राठौर, विवेक राठौर, आशीष गहलोत, मजीद अंसारी, सुरेश साबू, डा. मारूतीराम, इरफान लाला, घनश्याम यादव, इश्वर सिंह चौहान, अरुणराय, तुलसी राठौर, पंकज शर्मा, संतोष सिंह, विजय उपाध्याय, अशरफ अली, सुदीप व्यास,मांगीलाल टिमराई, भवरसिंह, कान्ताप्रसाद, विनित गोयल, अजय रेकवार, कमलेश चाण्डक, धीरेन्द्र ठाकुर, सुनिल कावरे, के.के रिछाारिया, भगत सिंह तौमर, ममता शर्मा,असिक अंसारी, सफीक बाबा, ताजिक सईद, आरिफ पहलवान, राजराज परमार, कपिल गौर,, सुख सिंह, यश यादव, विवेक टाक राहुल गोस्वामी, आशिष कोशल,अंकित कौशल, अभिषेक लोधी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।