मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले- ग्राम (भरड.) में शीतलहर का प्रकोप लगातार बना हुआ है। नए साल की शुरुआत में मौसम ने कई रंग दिखाए हैं, जिनमें घना कोहरा और कड़ाके की ठंड मुख्य रूप से शामिल हैं।
पिछले तीन दिनों से नगर का मौसम पूरी तरह बदल गया है। सुबह घने कोहरे की चादर छाई रहती है और दिनभर सर्द हवाएं चलती हैं।मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 22. डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान
6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 59 प्रतिशत आर्द्रता के कारण ठंड और अधिक महसूस हो रही है। हवाओं की गति सामान्य से चार गुना अधिक है। जहां सर्दियों में सामान्य हवाओं की गति 2 किलोमीटर प्रति घंटा होती है, वहीं वर्तमान में यह औसतन 14 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रही है।
इन्हें भी पढ़ें – MP Abkari Vibhag Vacancy 2025: म.प्र.आबकारी विभाग कांस्टेबल भर्ती आवेदन स्वीकार इस दिन से best tip