मथौली कस्बा के वार्ड नंबर 04 मे शाल वितरण करते सांसद विजय कुमार दुबे, अध्यक्ष नवरंग सिंह।
मंडल प्रभारी योगेश गोविन्द राव कबीर मिशन समाचार पत्र गोरखपुर उत्तर प्रदेश।
कुशीनगर मथौली में आज दिन रविवार को साल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने जरूरतमंद सहाय में साल वितरण किया। और कहा सभी धर्म हमें मानवता की सीख देते हैं गरीबों की सेवा से ही मानव धर्म विकसित होगा। ऐसे में गरीबों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
उक्त बातें नगर पंचायत मथौली मे साल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा। कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है। वही नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह ने कहा कि
गरीबों की सेवा से जो पूण्य मिलता है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। अध्यक्ष नवरंग सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि जनता की सेवा सर्वोपरी है।जनता के सहयोग के लिए मै सदा तत्पर रहुगा।इस दौरान वार्ड नंबर 4, पंडित दीनदयाल दयाल उपाध्याय नगर
के परिषदीय विद्यालय वार्ड नंबर 3 रानी लक्ष्मीबाई नगर के परिषदीय विद्यालय,वार्ड नंबर 9 रविन्द्र नाथ टैगोर नगर के देई माई परिसर ,
वार्ड नं 16 सरदार वल्लभ भाई पटेल परिषदीय विद्यालय में लगभग 8 हजार कम्बल वितरण किया गया इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह ऊर्फ सोनू सिंह,
अदालत प्रसाद, सभासद प्रिंस जायसवाल, प्रिंस मद्धेशिया,विवेक चौबे , बसंत साहनी,रविन्द्र सैनी, महेंद्र यादव, हेमंत सिंह, मानवेन्द्र सिंह, सभासद प्रतिनिधि दिनेश राव,प्रदीप सिंह, त्रिलोकी जयसवाल, लिपिक हरेराम शर्मा, श्रीराम कुशवाहा, विजय कुमार सिंह आदि लोग शामिल रहे।