आपस में रचा ली दो महिलाओ ने शादी।
मंडल प्रभारी योगेश गोविन्द राव
कबीर मिशन समाचार पत्र गोरखपुर उत्तर प्रदेश।
जिला देवरिया के रुद्रपुर में शराबी पतियों को देखकर परेशान गोरखपुर की दो महिलाएं इंस्टाग्राम के जरिये इस कदर एक-दूसरे के नजदीक आई की दोनों ने अपनी अलग दुनिया बसाने को घर छोड़ निकल गई और गुरुवार को नगर के रुद्रपुर के पौराणिक दुग्धेश्वर नाथ
मंदिर पर पहुंचकर साथ जीने-मरने की कसम खाते हुए आपस में शादी रचा ली। इनकी शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। एक महिला के गले में फूलों की माला और दूसरे के माथे पर गहरा सिंदूर देख लोग चौंक गए।
हिम्मत कर लोगों ने दोनों से जानकारी लेनी चाही तो महिलाओं ने अपनी पूरी कहानी बता दी। महिलाओं ने बताया कि वे गोरखपुर की रहने वाली हैं। कुछ साल पहले दोनों की शादी हुई। ससुराल आईं तो पति शराब की नशे में उन्हें मारपीट करने लगे।
आए दिन पति पिटाई करते थे। कुछ महीने पहले दोनों इंस्टाग्राम से एक-दूसरे से संपर्क में आईं और धीरे-धीरे बातचीत करने लगी। पतियों की प्रताड़ना झेलने वाली यह महिलाएं आपस में पीड़ा साझा की और फिर आपस में ही शादी कर अलग दुनिया बसाने की ठान ली।
आठ दिन पहले दोनों घर से निकल पड़ी थी और आज नगर के पौराणिक मंदिर पर शादी रचा ली और बयानों मे एक साथ रहने की बात कही और नौकरी कर जीवन जीने की बात कही और किराये के घर पर जीवन गुजराने की बात की, यह रिश्ता कितना दिन टिकेगा यह समय ही बतायेगा।