जिला ब्यूरो चीफ योगेश गोविन्द राव कबीर मिशन समाचार पत्र कुशीनगर उत्तर प्रदेश।
कुशीनगर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 24.09.2024 को थाना को0 हाटा, थाना अहिरौली बाजार व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा हाटा महुआडीह रोड पर ग्राम पटनी पुलिया के पास घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल वाहन आते दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन पर सवार व्यक्तियों द्वारा कुछ दुर पहले रुककर लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया।
जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी जिसमें वह घायल हो गया जिनकी पहचान 1.राजेन्द्र प्रसाद पुत्र स्व0 मंहगू प्रसाद निवासी ग्राम मुडाडीहा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा 2.हरिश्चन्द्र बरुवार पुत्र स्व0 निबरे निवासी ग्राम बल्दुपुरवा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा के रुप में हुई है। उसके कब्जे से 02 अदद देसी तमन्चा 315 बोर नाजायज, 02 अदद फायर शुदा खोखा कारतूस 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस, 02 अदद मोबाइल फोन भिन्न भिन्न कम्पनियो के, अपराध मे प्रयुक्त एक अदद बिना नम्बर की मो0सा0 सुपर स्पलेण्डर व 25000 रुपया नकद की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा थाना को0 हाटा के मु0अ0सं0 592/2024 में 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे बैंक के सामने रैकी कर आने जाने वाले कस्टमर्स को बैंक में से पैसे लेकर डिग्गी व पर्स में रखने के उपरांत झपट्टा मारकर छीन लेते हैं तथा डिग्गी तोड़कर पैसा निकाल लेते हैं।
गिरफ्तार/घायल अभियुक्त-
1.राजेन्द्र प्रसाद पुत्र स्व0 मंहगू प्रसाद निवासी ग्राम मुडाडीहा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा (घायल/गिरफ्तार)
2.हरिश्चन्द्र बरुवार पुत्र स्व0 निबरे निवासी ग्राम बल्दुपुरवा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा (घायल/गिरफ्तार)
विवरण बरामदगी-
- 02 अदद देसी तमन्चा 315 बोर नाजायज
- 02 अदद फायर शुदा खोखा कारतूस 315 बोर
- 02 अदद जिन्दा कारतूस
- 02 अदद मोबाइल फोन भिन्न भिन्न कम्पनियो के
- अपराध मे प्रयुक्त एक अदद बिना नम्बर की मो0सा0 सुपर स्पलेण्डर
- 25000 रुपया नकद माल मुकदमाती सम्बन्धित मु0अ0सं 592/2024 धारा 109/303/317(2)/317(5) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट बीएनएस थाना को0 हाटा
अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास–
- अभियुक्त राजेन्द्र प्रसाद पुत्र स्व महंगू प्रसाद का अपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 592/2024 धारा 109/303/317(2)/317(5) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर
- मु0अ0स0- 985/2009धारा 2/3गुंडा अधि0 थाना को0 देवरिया
- मु0अ0स0 201/16 धारा 379IPC थाना को0 महाराजगंज
- मु0अ0स0 283/16 धारा 41,411,419,420,467,468,307 IPC थाना को0 महाराजगंज
- मु0अ0स0 285/16 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 महाराजगंज
- मु0अ0स0 320/16 धारा 379 IPC थाना पुरंदरपुर महाराजगंज
- मु0अ0स0 337/16 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना को0 महाराजगंज
- मु0अ0स0 391/20 धारा 380,411 IPC थाना को0 देवरिया
- 831/20 धारा 379,411IPC थाना को0 देवरिया
- मु0अ0स0 491/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट को0 महाराजगंज
- मु0अ0स0 118/22 धारा 379,411 IPC को0 बस्ती
- मु0अ0स0 608/22 धारा 174A को0 बस्ती
- हरिश्चंद्र बरुआर पुत्र स्व निबरे का अपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 592/2024 धारा 109/303/317(2)/317(5) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर
- मु0अ0स0 221/17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा
- मु0अ0स0 150/20 धारा 379,411 थाना छावनी जनपद बस्ती
- मु0अ0स0 167/20 धारा 307, 323, 34, 504, 506 IPC व 207 MV एक्ट
- मु0अ0स0 169/20 धारा 3/25, 3/27 आर्म्स एक्ट थाना छावनी जिला बस्ती
- मु0अ0स0 40/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना धानेपुर जनपद गोंडा
- मु0अ0स0 236/20 धारा 3(11) गैंगस्टर एक्ट थाना छावनी जनपद बस्ती
- मु 0अ0स0 268/22 धारा 379 आईपीसी थाना गौर जनपद बस्ती
- मु0अ0स0 33/23 धारा 379,411 आईपीसी थाना कोत कर्वी जनपद चित्रकूट
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1-प्रभारी निरीक्षक श्री सुशील कुमार शुक्ला थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर मय टीम
2- प्रभारी निरीक्षक श्री रवि कुमार राय थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर मय टीम
3- उ0नि0 श्री आलोक यादव प्रभारी स्वाट टीम जनपद कुशीनगर मय टीम
4- उ0नि0 शरद भारती सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर मय टीम मौजूद रहे।