सांसद ने मंडल अध्यक्षों को अंग वस्त्र दे कर माला पहनाकर किया सम्मानित।
जिला ब्यूरो चीफ योगेश गोविन्द राव कबीर मिशन समाचार पत्र कुशीनगर उत्तर प्रदेश।
कुशीनगर रामकोला में भारतीय जनता पार्टी रामकोला में शनिवार को नगर पंचायत के सामुदायिक भवन के परिसर में रामकोला विधान सभा में मतदाता एवं कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। इसमे माननीय सांसद विजय कुमार दुबे ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
रामकोला विधान सभा के पांचो मण्डल अध्यक्ष लोगों सांसद ने अंग वस्त्र देकर और माला पहनाकर सम्मानित किया। 1-अनूप कुमार श्रीवास्तव, 2-आनंद मिश्रा, 3-राजेश गुप्ता, 4अदालत प्रसाद आर्या, 5-राम देव कुशवाहा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ ही शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्षगणो को सम्मानित किया। माननीय सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि रामकोला विधान सभा के इस अभुतपूर्व योगदान के लिए धन्यवाद देता हूँ। लोक सभा चुनाव के प्रारंभ में ही मैंने कहा था कि यह आम चुनाव नही है और आप के परिश्रम और कार्य से ही यह सफलता मिली है।
मैंने इस भीषण गर्मी को देखते हुए पहले स्वयं पहल किया तभी मैंने आप से आशा किया और यही परिश्रम सफलता की राह बनी। आज विपक्षी पार्टियों के दुष्प्रचार के कारण ही जो आज तक हिंदुत्व के प्रहरी थे उनको गुमराह करके राम भक्तो पर गोली चलवाने वाले के पक्ष में खड़ा कर दिया। इसी कारण 2019 की तुलना मे 2024 की विजय बड़ी है। यह जीत हमे सिख देती है कि हमें 2027 की तैयारी अभी शुरू कर देनी चाहिए। हमारी पार्टी और नेतृत्व पर आज भी जनता का भरोसा है, बस हम बी एल ओ द्वारा जो साजिश के तहत भाजपा मतदाताओ का नाम मतदाता सूची से गायब किया गया था। जो मत प्रतिशत कम होने का कारण बना। हमें अभी से जो 2 प्रतिशत मत कम हुआ है। उसे बढ़ाने पर कार्य करना होगा।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड, पूर्व विधायक शंभु चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश उपाध्याय, राधेश्याम दीक्षित, आशुतोष गोविन्द राव उर्फ गोलू बाबू, राहुल गोविन्द राव, विश्वजीत गोविन्द राव, नथुनी कुशवाहा,रविंद्र प्रजापति, राजेश मिश्रा,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,संतोष खरवार, अमित गोविन्द राव, प्रतीक श्रीवास्तव, विशाल चंद, दिनेश चंद, दिनेश गोंड, राजेन्द्र राव, राज कुमार चौबे, अमित दुबे, प्रेम तिवारी, मनोज गोविन्द राव, इंद्र जीत खरवार, अरुण सिंह, मृत्युंजय पांडेय, शैलेश सिंह, अखिलेश पाठक, जनार्दन खरवार, संदीप भारती, सिमला खरवार, विनीता देवी, दिलीप वैश्य,प्रदीप मद्धेशिया, शेष नाथ गोंड, संजय गोविन्द राव, राम कृपाल राय, अमित गोविन्द राव, धर्म देव शर्मा, मुरली धर कुशवाहा, सुभाष सिंह, निशांत शुक्ला,सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित मौजूद रहे।