कबीर मिशन समाचार पत्र राजस्थान
राजस्थान के झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे में एक महिला ने अपने पति की जीभ काट ली।
शुरुआती जानकारी के अनुसार दंपती में किसी बात को लेकर गुरुवार को झगड़ा हुआ। इस झगड़े में नाराज पत्नी ने अपने पति की जीभ काट ली। दोनों की शादी करीब डेढ़ महीने पहले हुई थी।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पति-पत्नी का रिश्ता प्रेम से भरा होता है। कई बार इस रिश्ते में विवाद भी देखने को मिलता है। हालांकि, अगर यह विवाद ज्यादा बढ़ जाए तो परेशानी भी होती है। इस बीच राजस्थान के झालावाड़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है,
जिसे जानकर आप हैरान हो सकते हैं।घटना की सूचना शुक्रवार शाम को पुलिस को दी गई। सहायक उपनिरीक्षक बृजराज सिंह के अनुसार, बकानी कस्बे के कन्हैयालाल सैन (25) और पास के सुनेल गांव की रविना सैन ने डेढ़ साल पहले शादी की थी। दंपती के बीच आपसी मनमुटाव था और अक्सर झगड़ा होता रहता था।
बता दें कि पूरा मामला गुरुवार रात का है। इस दिन दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। सहायक उपनिरीक्षक बृजराज सिंह ने बताया कि महिला ने गुस्से में कन्हैयालाल की जीभ काट ली। वहीं, एएसआई ने बताया कि परिवार के लोग कन्हैयालाल को स्थानीय अस्पताल ले गए,
जहां डॉक्टरों ने उसे झालावाड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।उन्होंने बताया कि कन्हैयालाल के भाई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का अभी इलाज चल रहा है और उसके बयान दर्ज होने बाकी हैं।