चाकू से पत्नी की आंखें फोड़ी, प्राइवेट पार्ट काटा:
शिवपुरी में पति ने चरित्र शंका में किया हमला; महिला की हालत गंभीर शिवपुरी में एक पति ने चाकू से पत्नी की दोनों आंखें फोड़ दी।
उसके प्राइवेट पार्ट समेत शरीर पर कई वार किए। इसके बाद मौके से फरार हो गया। पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये घटना जिले के पोहरी कस्बे की है। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। बुधवार को आरोपी ने पत्नी से उसका मोबाइल मांगा। पत्नी के मना करने पर आरोपी ने चाकू से उस पर हमला कर दिया।पीड़ित की उम्र करीब 24 वर्ष है। तीन साल पहले उसकी शादी छोटू खान नाम के शख्स से हुई थी।
शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।पड़ोसियों ने दी मायके पक्ष को सूचनापड़ोसियों ने इस घटना की सूचना महिला के मायके वालों को दी। जिसके बाद महिला को लहूलुहान हालात में जिला अस्पताल ले जाया गया।
साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी गई।टीआई रजनी सिंह चौहान का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची।
घायल और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपी घटना के बाद से फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढें – India Post GDS Recruitment 2025: भारतीय डाक विभाग में निकली बंपर भर्ती, Best Job जाने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन,अंतिम तिथि
यह भी जाने – MP Abkari Vibhag Vacancy 2025: म.प्र.आबकारी विभाग कांस्टेबल(बैकलॉग एवं सीधी)भर्ती,आवेदन शुरू इस दिन से best tip