गोवर्धन परमार
कबीर मिशन समाचार
जिला ब्यूरो चीफ रतलाम मध्य प्रदेश
9009559097
सक्सेसफुल लोगों का क्या है, राज आज के समय में हर कोई व्यक्ति स्वस्थ रहने और अपनी उम्र की तुलना में अधिक युवा दिखने के लिए लोग व्यायाम जिम जा रहे हैं परंतु आपने कभी यह सुना है कि माइंड जिम जैसी भी कोई चीज होती है और अगर नहीं सुना है।
तो हम आपको बता दें कि माइंड जिम क्या है इसमें क्या होता है हम लोग शरीर और शरीर की सुंदरता से कभी परे जाने के आधी ही नहीं है। मेडिकल साइंस के द्वारा अगर हम हमारी मांसपेशियों को नियमित रूप से व्यायाम द्वारा चुस्त नहीं रखते है तो हम उन्हें खो देते हैं, परंतु हम यह भूल जाते हैं कि जो नियम हमारे शरीर पर लागू है।
ठीक उसी प्रकार हमारे मन पर भी वही नियम लागू हैं जी हां शरीर की ही तरह प्रतिदिन हमारे मन को भी व्यायाम की आवश्यकता होती है। वरना वह अनुशासन हीन और शक्ति ही हो जाता है। आज तक दुनिया मैं जिन्होंने भी अपने जीवन में सफलता हासिल की है उन्होंने होस पूर्वक अपने दिमाग का इस्तेमाल किया है जिसका परिणाम यह हुआ कि वह अपने आपको समाज कल्याण के कार्यों में लगा पाए इसीलिए हमें भी सर्वप्रथम अपने मन को सकारात्मक प्रशिक्षण देकर स्वाभाविक रूप से उसे शक्तिशाली बनाना है।
और तत्पश्चात ध्यान करना है या मेडिटेशन करना है, या मेडिटेशन रूपी नियमित व्यायाम द्वारा स्वयं को निडर साहसी और बलवान बनाया जा सकता है।
जब हम नियमित रूप से माइंड जिम या ध्यान या मन के व्यायाम की इस प्रक्रिया का आरंभ करते हैं या ध्यान की शुरुआत करते हैं तब हमारा मन सशक्त और शक्तिशाली होता है, और हमें स्मृति सुधार मन की शक्ति जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण सहज ज्ञान युक्त शक्ति जैसे अनेकों अनेकों उपयोगी लाभ प्राप्त होते हैं।
अपनी उम्र से अधिक युवा दिखने वाले व्यक्ति या दुनिया के अधिकतम सफल व्यक्तियों की सफलता का और खूबसूरती का राज शारीरिक व्यायाम के अलावा मन का व्यायाम या ध्यान ही उनके महानतम सफलता का राज है डॉक्टर पूनमचंद बौद्ध।
More Stories
राजगढ – महिला दिवस के उपलक्ष्य में आसरा समिति ने ग्रामीण महिलाओ को जागरूक किया
माधव बाग क्लीनिक उज्जैन की संचालिका डॉ प्रियंका शर्मा के उपचार द्वारा ह्रदय रोग, शुगर, बीपी, मोटापा व अन्य लोगों पर विजय प्राप्त किए रोगियों का सम्मान किया गया।
अपने मीडिया को मजबूत करने के लिए केवल कबीर मिशन समाचार का ऐप डाउनलोड कराएं। प्ले स्टोर पर टाइप करें – Kabir Mission News और इंस्टाल करें