मध्यप्रदेश राजगढ़

भैंसवा माताजी में कल से 108 कुंडिय शतचंडी महायज्ञ में 540 यजमान एक साथ देंगे आहुति…

कबीर मिशन समाचार पत्र,

जिला राजगढ़,

मोहन अहिरवार,

सारंगपुर 31 मार्च 22, सारंगपुर मालवा के प्रसिद्ध सिद्ध शक्ति पीठ बिजासन माता जी भेंसवा माता में 2 अप्रैल 2022 से शुरू होने वाले चेत्र नवरात्रि में 108 कुंडिय शतचंडी महायज्ञ में 540 यजमान एक साथ देंगे आहुति। यह महायज्ञ 10 अप्रैल 2022 तक चलेगा। आपको बतादें प्रधान कुंड के लिए सर्वाधिक 21 लाख रुपए की बोली भेंसवा माता के देवनारायण पिता लक्ष्मीनारायण नागर ने लगाई है।

मिली जानकारी के अनुसार चेत्र नवरात्रि के बाद 32 करोड़ की लागत से मां बिजासन के भव्य मंदिर,संत निवास एवं अन्य निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। मंदिर निर्माण का कार्य लगभग पांच वर्षों तक चलेगा।मिली जानकारी के अनुसार 108 कुंडिय शतचंडी महायज्ञ में 540 यजमान आहुति देंगे,इनमे से 432 यजमान तिल संकल्प की तथा 108 यजमान घी की आहुति देंगे। जो यजमान नो दिनों तक घी की आहुति देंगे उनके लिए एक लाख की राशि तय की गई है,इसके अलावा जो यजमान तिल संकल्प की आहुति देंगे उनके लिए पच्चीस हजार रुपए की राशि तय की गई है। और एक दिवस की आहुति के लिए इक्यावन सौ रुपए की राशि तय की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पांच – पांच लाख रुपए की तीन बोली लगाई गई है,इनमे पहली बोली क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर जी कोठार ने तथा दूसरी बोली देव दाता मां कृपा नरसिंहगढ़ ने एवं तीसरी बोली बद्रीप्रसाद हरिसिंह ठेकेदार सुस्तानी ने लगाई है।इसके अलावा सरपंच संघ ने मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए,सचिव संघ ने एक लाख इक्यावन हजार रूपए तथा रोजगार सहायक संघ ने एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए मंदिर निर्माण में दान दिए है। इस महायज्ञ में एक सौ पंद्रह लोगों ने एक एक लाख रुपए से अधिक की बोली लगाई है।

माता के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पानी की व्यवस्था, भोजन प्रसादी कि व्यवस्था तथा वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था अलग से की गई है। इसके अलावा कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा एवं राजगढ़ के लोकप्रिय सांसद श्री रोडमल नागर ने बातचीत के दौरान बताया कि सभी श्रद्धालु निर्भय होकर माता के दर्शन करने आए पूरा भेंसवा माता परिसर हाई लेवल कैमरे एवं ड्रोन विमान की निगरानी में रहेगा।

About The Author

Related posts